विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के मेडिकल कॉलेजों को मिले 17 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, एनाटाॅमी में अनुसूचित जाति के तीन पद रिक्त

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 13 Nov 2026 03:41 PM (IST)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 17 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के परिणाम घोषित किए हैं। ...और पढ़ें

यूपीपीएससी ने सहायक आचार्य के एनाटॉमी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विषयों के परिणाम किए घोषित, 17 की नियुक्ति हुई है।

यूपीपीएससी ने सहायक आचार्य के एनाटॉमी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विषयों के परिणाम किए घोषित, 17 की नियुक्ति हुई है।

HighLights

  1. यूपीपीएससी ने सहायक आचार्य के दो विषयों के चयन परिणाम किए घोषित

  2. एनाटामी में 15 और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में दो अभ्यर्थियों का हुआ चयन

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सहायक आचार्य के दो विषयों के चयन परिणाम घोषित कर दिए हैं।

एनाटाॅमी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के कुल 20 पदों के सापेक्ष 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए सफल घोषित किया गया है। इनमें एनाटामी के 18 पदों पर 15 और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के दो पदों पर दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। हालांकि, एनाटामी में अनुसूचित जाति के तीनों पद योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रह गए हैं।

आयोग के उप सचिव अनुपम मिश्र के अनुसार एनाटॉमी के सहायक आचार्य पदों पर भर्ती के लिए 26 और 27 अक्टूबर 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। इसके तहत कुल 18 पदों पर सीधी भर्ती होनी थी। इनमें अनारक्षित वर्ग के 13, अनुसूचित जाति के तीन, अन्य पिछड़ा वर्ग का एक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का एक पद शामिल था।

इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए तीन पद क्षैतिज आरक्षण के तहत निर्धारित थे। साक्षात्कार के बाद आयोग ने ज्योति शर्मा, दीपांश सक्सेना, आदित्य नारायण सिंह, सार्थक गुप्ता, अरुण कुमार, प्रवल्लिका कादियम, सृष्टि रमन, आकृति आनंद, कतिका राजेन वर्मा, रिंकू विश्वास, ईशा सिंह, जयन्त विश्वास, ईश्वर प्रसाद, अंजली शरण और कादम्बरी को सफल घोषित किया है।

साक्षात्कार में शामिल अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थी निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक हासिल नहीं कर सके। इस कारण इस वर्ग के तीनों पद रिक्त रह गए हैं। आयोग ने नियमानुसार इन पदों को अग्रेनीत करने अथवा दोबारा विज्ञापित करने की संस्तुति की है।

दूसरी ओर, राजकीय मेडिकल कालेजों में सहायक आचार्य (ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन) के दो पदों का परिणाम भी आयोग ने जारी किया है। इन पदों के लिए पांच नवंबर 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। इसमें रजत बंसल और किसलय मिश्रा को सफल घोषित किया गया है। दोनों पद अनारक्षित श्रेणी के थे।

यह भी पढ़ें- टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को ही मिलेगी पदोन्नति, बिना टीईटी वालों का पद रहेगा सुरक्षित

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : श्रद्धालुओं के लिए इस बार 9 पांटून पुल बनेंगे, निर्माण कार्य शुरू; दिसंबर तक पूरा होगा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।