Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद प्रयागराज में बोले- अखिलेश नादान बच्चे की तरह बाढ़ पर कर रहे राजनीति

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 08:16 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे बाढ़ पर राजनीति न करें।

    Hero Image
    यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ राहत प्रयासों का जायजा लिया।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को प्रयागराज में रहे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाढ़ राहत कैंपों का निरीक्षण करके व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के पार्षद सक्रिय रहें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कैंपों में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए उसके अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव, राहत शिविरों में खाने-पीने, दवा और दूध उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ खत्म होने के बाद पीड़ितों के नुकसान का आकलन करके क्षतिपूर्ति की जाएगी।

    समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह बाढ़ पर राजनीति न करें। ऐसा करके वह नादान बच्चे की तरह लगते हैं। अखिलेश वर्ष 2012 से 2017 तक का अपना कार्यकाल याद करें कि प्रयागराज के लिए उन्होंने क्या किया? उनकी सरकार के दौरान यदि प्रयागराज की दुर्दशा का पिक्चर उन्हें दिखा दिया जाएगा तो गंगा जी में शर्म से डूब जाएंगे।

    केशव प्रसाद मौर्य बोले कि प्राकृतिक आपदा कोई सरकार के बस की बात नहीं होती। सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा में लगा है। समाजवादी पार्टी गुंडे अपराधियों माफियाओं की पार्टी है। सपा सरकार में राहत सामग्री नहीं मिलती थी। बेच के खा लेते थे।