UP Board Exam 2027 : हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर देखें
UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की है। आपत्तियां ...और पढ़ें

UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
HighLights
परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची 27 नवंबर को जारी होगी
उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के कुल 8113 केंद्र बनाए गए
यूपी बोर्ड के सबसे अधिक 335 परीक्षा केंद्र प्रयागराज में
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड की वेबसाइट पर इसे देखा जा सकता है। अनंतिम सूची 27 नवंबर को जारी की जाएगी।
आपत्ति पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन 21 नवंबर तक
इससे पहले परीक्षा केंद्र की विद्यालय से दूरी व आवंटित परीक्षार्थियों से संबंधी आपत्तियों को निस्तारण किया जाएगा। यदि किसी को इस तरह की आपत्ति हो तो 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन भेज सकता है। आपत्तियों के साथ ठोस साक्ष्य और उचित कारण देना अनिवार्य होगा।
विद्यालय की आईडी से ही ऑनलाइन पोर्टल पर आपत्ति भेजें
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार विद्यालय की आईडी से ही ऑनलाइन पोर्टल पर आपत्ति भेजनी होगी। 21 नवंबर के बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट upmsp.edu.in पर देखी जा सकती है। बोर्ड ने साफ्टवेयर की मदद से कुल 7526 केंद्र बनाए थे। इनमें 862 जीआईसी, 2376 वित्त पोषित विद्यालय, 3388 वित्त विहीन विद्यालय केंद्र बने थे।
प्रयागराज में 335 विद्यालय बने केंद्र
UP Board Exam 2027 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद अब प्रदेश में कुल 8113 परीक्षा केंद्र हो गए हैं। इनमें 619 जीआइसी, 3383 वित्त पोषित विद्यालय, 4111 वित्त विहीन विद्यालय हैं। प्रयागराज में 269 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था अब यहां 335 केंद्र हो गए हैं।
सबसे कम केंद्र शामिली में
यह संख्या प्रदेश में सबसे अधिक है। सबसे कम केंद्र शामिली में हैं, यहां कुल 31 विद्यालय केंद्र बने हैं। इनमें चार जीआइसी, 18 वित्तपोषित, नौ वित्तविहीन स्कूल केंद्र बने हैं। बागपत जनपद में किसी भी वित्त विहीन विद्यालय को केंद्र नहीं बनाया गया है। यहां कुल 35 परीक्षा केंद्र बने हैं। दो जीआइसी और 33 वित्त वित्त पोषित विद्यालय हैं।
किस जिले में कितने केंद्र?
UP Board Exam 2027 प्रयागराज मंडल के जिलों की बात करें तो प्रतापगढ़ में 180, फतेहपुर में 113, कौशांबी में 79 परीक्षा केंद्र बने हैं। लखनऊ जनपद में 119, बरेली में 131 केंद्र बनाए गए हैं। आजमगढ़ में 273 केंद्र बनाए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।