विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB ALP Bharti 2026 : सहायक लोको पायलट भर्ती में 3500 पद बढ़े, अब 14627 पदों पर होगी नियुक्ति; अभ्यर्थियों को राहत

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 16 Nov 2026 06:55 PM (IST)

RRB ALP Bharti 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती में 3500 पद बढ़ा दिए हैं, जिससे ...और पढ़ें

RRB ALP Bharti 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट भर्ती में 3500 पद बढ़ा दिए हैं।

RRB ALP Bharti 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट भर्ती में 3500 पद बढ़ा दिए हैं।

HighLights

  1. अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सीबीटी वन की परीक्षा के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा निर्णय

  2. प्रयागराज भर्ती बोर्ड के हिस्से आए एनसीआर में 457 और एनआर में 153 अतिरिक्त पद

राजेंद्र यादव, प्रयागराज। RRB ALP Bharti 2026 रेलवे में सहायक लोको पायलट (एएलपी) बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने भारतीय रेलवे स्तर पर एएलपी की भर्ती में 3500 पदों का बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही अब 11,127 की जगह कुल 14,627 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों की संख्या बढ़ने से हजारों अतिरिक्त अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि यह निर्णय कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी वन) की परीक्षा पूरी होने के बाद लिया गया है। ऐसे में अब सीबीटी टू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बढ़े हुए पदों का लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख बिंदु

पहले 11,127 पदों पर होनी थी भर्ती।
रेलवे बोर्ड ने 3500 पद बढ़ाए।
अब कुल 14,627 पदों पर होगी नियुक्ति।
उत्तर मध्य रेलवे में 457 अतिरिक्त पद।
उत्तर रेलवे में 153 अतिरिक्त पद।

पहले 11,127 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव था

रेलवे बोर्ड ने 19 फरवरी 2026 को एएलपी के 11,127 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव जारी किया था। इसके तहत देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब रेलवे बोर्ड ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए भर्ती के पदों की संख्या बढ़ाकर 14,627 कर दी है। यानी पहले निर्धारित पदों की तुलना में 3500 अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने प्रयागराज समेत देश के 21 रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले स्वीकृत पदों का भी निर्धारण कर दिया है।

NCR के हिस्से में 457 अतिरिक्त पद आए

RRB ALP Bharti 2026 प्रयागराज रेलवे भर्ती बोर्ड के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे के पदों पर भर्ती की जाती है। पदों में बढ़ोतरी के बाद उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के हिस्से में 457 अतिरिक्त पद आए हैं, जबकि उत्तर रेलवे में 153 पद बढ़ाए गए हैं। इससे प्रयागराज और आसपास के जिलों के उन अभ्यर्थियों को खास राहत मिलेगी, जो लंबे समय से रेलवे में लोको पायलट बनने की तैयारी कर रहे हैं। अभ्यर्थी आशीष कुमार, देव यादव, पंकज का मानना है कि सीबीटी वन के बाद आया यह निर्णय भी उनके लिए राहत भरा है। खासकर उन अभ्यर्थियों को इससे उम्मीद बंधी है, जो सीमित पदों के कारण चयन को लेकर असमंजस में थे।

यह भी पढ़ें- बिना नोटिस आजम खां की गिरफ्तारी का आरोप, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ED से मांगा हलफनामा; सुनवाई जारी

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्र निर्धारण में सौदेबाजी-घूसखोरी, कौन ले रहा 5-5 लाख रुपये? जांच की उठी मांग

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।