UP Board Exam 2027 : 8113 केंद्रों पर होंगी हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाएं, एग्जाम सेंटरों की अंतिम सूची जारी
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए 8113 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। प्राप्त 2744 आपत्तियों में से 666 को स्वीकार करते हुए केंद्रों की दूरी और छात्र संख्या में बदलाव किया गया है।

UP Board Exam 2027 : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।
HighLights
619 राजकीय, 3383 सहायता प्राप्त व 4111 वित्तविहीन विद्यालयों बने केंद्र
यूपी बोर्ड की परीक्षा समिति ने 666 आपत्तियां स्वीकार व 2078 खारिज की
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार 8113 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों को लेकर परीक्षार्थियों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों की ओर से राज्य स्तरीय समिति को कुल 2744 आपत्तियां मिली थीं। इनमें से 2078 आपत्तियों को खारिज कर दिया गया, जबकि 666 को स्वीकार करते हुए केंद्रों की दूरी और छात्रसंख्या में बदलाव किया गया है।
केंद्रों की कुल संख्या नहीं बदली गई
आपत्तियों के निस्तारण करते हुए यूपी बोर्ड ने संबंधित परीक्षा केंद्रों की दूरी के साथ ही विद्यार्थियों की संख्या में तो बदलाव किया है लेकिन परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। न कोई नया केंद्र जोड़ा गया और न ही किसी केंद्र को हटाया गया।
यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अंतिम सूची अपलोड
UP Board Exam 2027 इस संबंध में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अंतिम सूची में 619 राजकीय, 3383 सहायता प्राप्त और 4111 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।