UP Board Exam 2027 : यूपी बोर्ड ने परीक्षार्थियों को शैक्षिक विवरण में संशोधन का मौका दिया, समय सीमा घोषित
UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को शैक्षिक विवरण में सुधार का मौका दिया है, जिसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।

UP Board Exam 2027 हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को शैक्षिक विवरण में सुधार का मौका मिला है।
HighLights
हाई स्कूल-इंटर में 12 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन सुधार
16 नवंबर तक अभ्यर्थी संशोधन को जमा कर सकेंगे अभिलेख
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को अपने शैक्षिक विवरण में त्रुटियों के सुधार का एक और मौका दिया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन और ऑफलाइन संशोधन की समय सीमा निर्धारित की है।
दो से 12 नवंबर तक वेबसाइट पर भरें
बोर्ड के अनुसार, परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण में विषय, वर्ग, छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, लिंग, जाति, माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी), फोटो तथा कक्षा-11 के पंजीकरण में दर्ज हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक में संशोधन कराया जा सकता है। इसके लिए परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर दो नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
समय सीमा में आवश्यक संशोधन व अपडेट कर सकेंगे
परीक्षार्थियों के विवरण में संशोधन की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी। प्रधानाचार्य पोर्टल पर लागिन कर समय सीमा के भीतर आवश्यक संशोधन व अपडेट कर सकेंगे। जन्मतिथि में संशोधन, छात्र-छात्राओं एवं माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव तथा नियमानुसार विवरण डिलीट या रिस्टोर कराने से संबंधित प्रकरण ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए प्रधानाचार्यों को सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित प्रकरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 16 नवंबर 2026 तक प्रस्तुत करना होगा।
बाद में नहीं मिलेगा अवसर
UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद संशोधन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। संशोधन से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के समाधान के लिए परीक्षार्थी और विद्यालय संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के लिए मोबाइल नंबर 9454457246 तथा दूरभाष नंबर 0532-2423265 जारी किया गया है।
401 स्कूलों पर मान्यता प्रत्याहरण कार्रवाई, नहीं बने केंद्र
यूपी बोर्ड प्रदेश के 401 स्कूलों पर मान्यता प्रत्याहरण (ḥमान्यता समापत) की कार्रवाई कर रहा है। इसकी वजह से इन स्कूलों को वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र नहीं बनाया गया है। इनमें आगरा के छह, फिरोजाबाद के छह, मैनपुरी व मथुरा के पांच, अलीगढ़ के छह, हाथरस के चार, हापुड़ के आठ, बुलंदशहर के तीन, प्रतापगढ़ के दो, प्रयागराज के छह विद्यालय शामिल हैं। इस सूची में सब से अधिक नाम एटा के 158 स्कूलों का है। लखनऊ के दस, वाराणसी के दो स्कूल हैं। इन स्कूलों के मान्यता प्रत्याहरण के अलग अलग कारण है, कुछ को बोर्ड ने डमी स्कूल माना है तो कुछ में नियमों की अनदेखी के मामले प्रकाश में आए और उस पर बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।