विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमएलसी चुनाव 2026 की मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, प्रयागराज में छह कंप्यूटर ऑपरेटरों पर FIR

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 02 Nov 2026 01:23 PM (IST)

प्रयागराज में एमएलसी चुनाव 2026 की मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप में छह कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज ...और पढ़ें

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में छह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में छह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

HighLights

  1. सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक ने कंप्यूटर आपरेटरों पर कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया

  2. प्रारंभिक छानबीन में मतदाता सूची में त्रुटि का आरोप कंप्यूटर आपरेटरों पर लगाया गया है

  3. सपा ने इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन की मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया था आरोप 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी की ओर से इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन की मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद मामला पकड़ में आ गया है। प्रारंभिक छानबीन के आधार पर मतदाता सूची में त्रुटि का आरोप कंप्यूटर आपरेटरों पर लगाया गया है। छह आपरेटरों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मतदाता सूची में गड़बड़ी कैसे हुई थी?

विस्तृत जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आखिरकार मतदाता सूची में गड़बड़ी कैसे हुई थी? यह महज तकनीकि दिक्कत के कारण हुई या फिर जानबूझकर ऐसा किया गया था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कुल कितने मतदाताओं के नाम और उनके पिता के नाम में गड़बड़ी हुई थी।

इनके खिलाफ एफआईआर 

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में छह के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक लालजी पाठक की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने वीआरसी आपरेटर उमेश चंद्र शर्मा, उत्तरी विधानसभा की मनुकुमारी, पश्चिम विधानसभा के अंकित कुमार, शशिकुमार व अमन सिंह, अमित कुमार को नामजद किया गया है।

कई मतदाताओं के नाम व पिता के नाम में गलत प्रिंट

कहा गया है कि एमएलसी चुनाव 2026 की मतदाता सूची में गड़बड़ी की जानकारी दी गई थी। इस दौरान पाया गया कि कई मतदाताओं के नाम व पिता के नाम में गलत प्रिंट हुआ। आरोप है कि वीआरसी आपरेटर उमेश चन्द्र शर्मा समेत अन्य आपरेटरों ने अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिक्स लेन पुल का तेजी से पूरा करें निर्माण, 25 दिसंबर को होगा उद्घाटन; केशव मौर्य ने कार्यदायी संस्था को दी सख्त हिदायद

यह भी पढ़ें- प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर हादसा: टॉयर फटने से अनियंत्रित कार खड़े पिकअप वाहन से टकराई, सात लोग घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।