प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर हादसा: टॉयर फटने से अनियंत्रित कार खड़े पिकअप वाहन से टकराई, सात लोग घायल
प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई, जिसमें एक श्रमिक सहित ...और पढ़ें

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर गांव के पास सोमवार सुबह हुई दुर्घटना
HighLights
मध्य प्रदेश में छतरपुर के लोग कार से अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे प्रयागराज संगम
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर गांव के पास सोमवार सुबह हुई दुर्घटना
संसू, जागरण, चायल (प्रयागराज)। प्रयागराज-कौशांबी जनपद की सीमा पर स्थित एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ। टॉयर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से भिड़ गई। हादसे में एक श्रमिक सहित सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के पीपतपुर थाना क्षेत्र के पीपतपुर गांव निवासी राज कुमार चौरसिया पत्नी सबिता, बेटी आरूषी, बेटा कृष और परिवार के जितेंद्र, रोली, पुष्पेंद्र सहित 10 लोग कार में सवार होकर पिता की अस्थि विसर्जन को प्रयागराज संगम के लिए निकले थे। कार राज चौरसिया चला रहा था।

बताया जाता है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे एयरपोर्ट क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर गांव के सामने अचानक कार का पिछला टॉयर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर चायल के बाल विकास परियोजना कार्यलाय के पुष्टाहार गोदाम के सामने खड़े पिकअप वाहन से टकराकर पलट गई। हादसे में पुष्टाहार को वाहनों में लोड करने वाले श्रमिक अतुल कुमार निवासी फतेहपुर सहित कार सवार छह लोग घायल हो गए। वह घटना के समय बर्तन धुल रहा था।
दुर्घटना के बाद राहगीरों सहित स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयगराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अतुल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।