विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Exam 2027 : हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण को लेकर 2744 आपत्तियां, निस्तारण की प्रक्रिया शुरू

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 23 Nov 2026 04:05 PM (IST)

UP Board Exam 2027 केंद्र निर्धारण को लेकर कुल 2744 आपत्तियां दर्ज की गई हैं।  वाराणसी और प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालयों में सर्वाधिक शिकायतें मिली हैं। आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

UP Board Exam 2027  बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर आई आपत्तियाें के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू है।

UP Board Exam 2027 बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर आई आपत्तियाें के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू है।

HighLights

  1. सबसे अधिक 233 आपत्तियां आजमगढ़ जनपद में, प्रयागराज में आईं 183

  2. यूपी बोर्ड की ओर से अनंतिम सूची 27 नवंबर 2026 को जारी हो सकती है

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया इस समय अंतिम दौर में है। प्रस्तावित केंद्रों की सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर थी। अनंतिम सूची 27 नवंबर 2026 को जारी होने की संभावना है।

केंद्र बनाने को प्रभावशाली लोग सफारिश कर रहे

UP Board Exam 2027 यह चुनावी वर्ष है। ढेरों नेताओं और प्रभावशाली लोगों की सिफारिश केंद्र बनाने के लिए आ रही है। बहुत से प्रभावी लोग केंद्रों को लेकर आपत्तियां भी दर्ज करा रहे हैं। प्रदेशभर में कुल 2744 आपत्तियां केंद्रों के संदर्भ में आई हैं। इनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

किस क्षेत्रीय कार्यालय में कितनी शिकायतें?

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय को सबसे अधिक 939 शिकायतें मिली हैं। यहां कुल 6529 विद्यालय हैं। दूसरे पायदान पर प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय है। यहां 798 शिकायतें मिलीं जबकि स्कूलों की संख्या 8760 है। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय को 3723 विद्यालय के सापेक्ष 357 शिकायतें मिलीं जबकि बरेली परिक्षेत्र में 3004 स्कूल हैं, यहां 187 और मेरठ परिक्षेत्र में 6666 स्कूल के सापेक्ष 463 आपत्तियां आई हैं।

लखनऊ में 761 स्कूल, 49 शिकायतें मिलीं

सबसे अधिक 233 आपत्तियां आजमगढ़ जनपद में आई हैं। यहां कुल 796 विद्यालय हैं। गाजीपुर में 932 विद्यालय हैं और आपत्तियों की संख्या 185 है। प्रयागराज में 1078 विद्यालय हैं और आपत्तियां 183 है। प्रतापगढ़ में 80, कौशांबी में 26, फतेहपुर में 49 आपत्तियां मिली हैं। आगरा जनपद में 906 स्कूल हैं जबकि 119 आपत्तियां केंद्रों को लेकर आई हैं। बांदा जनपद में सब से कम आपत्ति आई। यहां 173 स्कूल हैं। बागपत में दो, हापुड़ में तीन, पीलीभीत में तीन, महोबा में चार, शामिली में पांच और सोनभद्र में सात आपत्तियां मिली हैं। लखनऊ में 761 स्कूल हैं, यहां 49 शिकायतें मिली हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड का सख्त निर्देश: माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का सत्यापन 10 दिसंबर तक अनिवार्य, फिर लगेगा दंड

यह भी पढ़ें- Assistant Professor Exam : सहायक आचार्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी, UPESSC की वेबसाइट पर देखें अभ्यर्थी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।