विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहायक अध्यापक के 12405 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ी, अब 28 अक्टूबर तक मौका

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 15 Oct 2026 08:56 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक के 12405 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम ...और पढ़ें

सहायक अध्यापक भर्ती की ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ गई है।

सहायक अध्यापक भर्ती की ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ गई है।

HighLights

  1. आवेदन में संशोधन 31 अक्टूबर तक हो सकेंगे

  2. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा भर्ती

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग सहायक अध्यापक के 12405 पदों पर चयन के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन संख्या- 05/2026 के माध्यम से सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय) के 897 पदों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक, शहरी के 11,508 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 थी। जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी। अब इसे संशोधित करते हुए विस्तारित किया गया है।

आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन व संशोधन की अंतिम तिथियों में वृद्धि के बावजूद लिखित परीक्षा की तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन और चार दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी विस्तृत दिशा-निर्देशों एवं आनलाइन आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- TGT हिंदी के अभ्यर्थी कोर्ट से जीत गए फिर भी कॉलेज आवंटन नहीं, 557 छात्र प्रक्रिया पूरी होने के इंतजार में

यह भी पढ़ें- UP के 42 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण, डॉ. बब्बू सारंग प्रतापगढ़ के नए जिला जज बने; यहां देखें पूरी लिस्ट