विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के 42 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण, डॉ. बब्बू सारंग प्रतापगढ़ के नए जिला जज बने; यहां देखें पूरी लिस्ट 

By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 15 Oct 2026 08:44 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के 42 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। डॉ. बब्बू सारंग को प्रतापगढ़ ...और पढ़ें

इलाहाबाद HC प्रशासन ने उप्र के कई न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

इलाहाबाद HC प्रशासन ने उप्र के कई न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

HighLights

  1. इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है

  2. जिला जल और अपर जिला जज स्तर के अधिकारियों के संबंध में अधिसूचना जारी

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने 42 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. बब्बू सारंग को प्रतापगढ़ का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। इससे पहले वह फिरोजाबाद में थे।

स्थानांतरित अन्य न्यायिक अधिकारियों के नाम

दिनेश चंद श्रावस्ती से भदोही, रवींद्र नाथ दुबे गौतमबुद्ध नगर कमर्शियल कोर्ट से अध्यक्ष कमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल लखनऊ, सतेंद्र कुमार सहारनपुर से उन्नाव, इंद्रप्रीत सिंह जोश शामली से बागपत, सैयद माऊज बिन आसिम मुरादाबाद से रायबरेली, मनोज कुमार (तृतीय) बागपत से फिरोजाबाद, अमित पाल सिंह रायबरेली से मुरादाबाद, मनोज कुमार राय हमीरपुर से सहारनपुर, रोहित सिन्हा कानपुर नगर फैमिली कोर्ट से महोबा, रमेश चंद प्रथम लखनऊ से श्रावस्ती, शिव कुमार सिंह लखीमपुर खीरी से अध्यक्ष प्रशासनिक ट्रिब्यूनल लखनऊ, राजीव कमल पांडेय प्रतापगढ़ से मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किए गए हैं। 

इनका भी स्थानांतरण हुआ है

इनके अलावा शेष मणि चित्रकूट से प्रयागराज, विवेक त्रिपाठी औरैया से चंदौली, राजीव कुमार (तृतीय) बुलंदशहर से ललितपुर, सुनील कुमार (पंचम) गोंडा से चित्रकूट, लोकेश राय अमरोहा से लखीमपुर खीरी, राम कुशल पीलीभीत से शामली, राम प्यारे गोरखपुर से हमीरपुर। गुरप्रीत सिंह बावा हापुड़ से गौतमबुद्ध नगर, संजीव कुमार सिन्हा पीलीभीत से गोरखपुर कमर्शियल कोर्ट भेजे गए हैं।

उन्नाव और मेरठ में कई एडीजे के कार्यक्षेत्र में बदलाव

उन्नाव और मेरठ में कई एडीजे के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। इनमें कविता मिश्रा, अंकिता शुक्ला, प्रेम प्रकाश, राम राज द्वितीय, रीमा मल्होत्रा, रितीश सचदेवा, अजय कुमार प्रथम, चंद्र शेखर मिश्रा, मोहम्मद असलम सिद्दीकी, अमित वीर सिंह शामिल हैं। राकेश कुमार (पंचम) मेरठ से श्रावस्ती भेजे गए हैं।

बलराम दास सचिव जिवि सेवा प्राधिकरण गाजीपुर बने

अवनीश गौतम भिनगा श्रावस्ती में ही एससी/एसटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी होंगे। बलराम दास जौनपुर से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर बनाए गए हैं। नीरज गोंड गाजीपुर में एसीजेएम होंगे। इटावा में पदस्थ सुश्री रुचि, आरुषि शर्मा, प्रियंका अंजोर के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है जबकि अदिति मल्होत्रा यहां से गाजियाबाद स्थानांतरित की गई हैं।

यह भी पढ़ें- UP पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, कहा- ओबीसी के लिए आरक्षित सीटें सामान्य नहीं होंगी

यह भी पढ़ें- 'सिर्फ 2 केस में जिला बदर करना जल्दबाजी', इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कौशांबी DM का आदेश किया रद; कमिश्नर को दिए निर्देश