विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Assistant Professor Exam : 81 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी सहायक आचार्य परीक्षा, 6 मंडल मुख्यालयों पर रही कड़ी निगरानी

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 20 Nov 2026 08:18 PM (IST)

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की सहायक आचार्य लिखित परीक्षा में कुल 81.04% अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा छह मंडलों के मुख्यालयों पर कड़ी निगरानी में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

UP Assistant Professor Exam प्रयागराज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी की जांच करती महिला स्टाफ । जागरण

UP Assistant Professor Exam प्रयागराज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षार्थी की जांच करती महिला स्टाफ । जागरण 

HighLights

  1. लिखित परीक्षा में 127571 परीक्षार्थी पंजीकृत थे

  2. 103393 यानी 81.04% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Assistant Professor Exam उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की सहायक आचार्य की लिखित परीक्षा गुरुवार के बाद शुक्रवार को छह मंडलों के मुख्यालयों पर आयोजित की गई। परीक्षा के लिए प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

दो पालियों में सात विषयों की हुई परीक्षा 

प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक की पहली पाली में कुल सात विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें हिंदी, राजनीतिक शास्त्र, मनोविज्ञान, शस्य विज्ञान, कृषि आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, कीट विज्ञान एवं एशियन कल्चर शामिल रहा। दूसरी पाली अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक रही। इसमें विषयों की परीक्षा कराई गई। इन विषयों में समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, प्राणि विज्ञान, गृहविज्ञान, प्राचीन इतिहास, उद्यान विज्ञान, सैन्य विज्ञान, संगीत वादन एवं कृषि सांख्यिकी शामिल रहे।

52399 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा 

सभी केंद्रों की निगरानी आयोग ने एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से की। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार स्वयं सक्रिय रहे। प्रथम पाली में पंजीकृत 31828 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 26994 (84.81%) परीक्षार्थियों तथा दूसरी पाली में पंजीकृत 31677 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 25405 (80. 20%) परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 52399 (82.51%) परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

24523 महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही 

UP Assistant Professor Exam इसमें महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति 24523 आर्थात 81.59% तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 27876 अर्थात 83.34% रही। इस प्रकार विज्ञापन संख्या 04/2026 सहायक आचार्य की गुरुवार और शुक्रवार को हुई लिखित परीक्षा में कुल पंजीकृत 127571 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 103393 अर्थात 81.04% ने परीक्षा दी।

यह भी पढ़ें- Assistant Teacher Exam 2025 : एलटी ग्रेड उर्दू और संगीत के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 26 नवंबर को 

यह भी पढ़ें- UPPCS-J : सिविल जज के 365 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अभ्यर्थियों को 21 दिसंबर तक मिलेगा अवसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।