Assistant Teacher Exam 2025 : एलटी ग्रेड उर्दू और संगीत के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 26 नवंबर को
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) उर्दू और संगीत विषयों के सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया है। कुल 151 अभ्यर्थियों का सत्यापन 26 नवंबर को आयोग कार्यालय, प्रयागराज में होगा।

सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा-2025 के तहत उर्दू और संगीत विषयों के सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी हुआ है।
HighLights
151 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का होगा मिलान
उप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया कार्यक्रम
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। Assistant Teacher Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) परीक्षा-2025 के तहत उर्दू और संगीत विषयों के सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन दोनों विषयों में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 26 नवंबर को आयोग कार्यालय के सरस्वती भवन में किया जाएगा।
17, 18 नवंबर को सफल घोषित हुए थे अभ्यर्थी
उर्दू और संगीत विषयों में 17 और 18 नवंबर को औपबंधिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए 26 नवंबर को बुलाया गया है। चार श्रेणियों में कुल 151 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का मिलान किया जाएगा। उर्दू पुरुष में चयन क्रमांक एक से 86 तक सुबह 9:30 से दोपहर एक बजे तक, महिला वर्ग में चयन क्रमांक एक से 18 तक का दोपहर 1:30 से शाम पांच बजे तक होगा।
20 नवंबर से फार्म डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी
Assistant Teacher Exam 2025 इसी प्रकार जारी कार्यक्रम के तहत संगीत पुरुष में चयन क्रमांक एक से 034 तक। दोपहर 1:30 से शाम पांच बजे तक। महिला वर्ग में चयन क्रमांक 001 से 013 तक। दोपहर 1:30 से शाम पांच बजे तक सत्यापन होगा। 20 नवंबर से फार्म डाउनलोड कर सकेंगे।
एलटी ग्रेड गणित विषय की महिला अभ्यर्थियों का सत्यापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में एलटी ग्रेड गणित विषय के सफल अभ्यर्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। 17 से 20 नवंबर तक सत्यापन हुआ। आखिरी दिन 101 से 237 चयन क्रमांक वाली महिला अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।