विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DElEd 2025 और 2024 बैच की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, एक अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं तो नहीं की जाएगी चेक

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 20 Nov 2026 02:40 PM (IST)

डीएलएड 2025 और 2024 बैच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 नवंबर से प्रदेश के सभी जिलों में शुरू हो गया है, जो 5 दिसंबर तक चलेगा। सीसीटीवी निगरानी और वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य है।

DElEd की कॉपियों का मूल्यांकन उप्र के सभी जिलों में हो रहा है।

DElEd की कॉपियों का मूल्यांकन उप्र के सभी जिलों में हो रहा है।

HighLights

  1. प्रदेश के सभी जिलों में बने केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य 5 दिसंबर तक होगा

  2. सभी केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश जारी

  3. अनिवार्य रूप से करानी है कोठार खोलने व बंद करने की वीडियो रिकार्डिंग

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण बैच 2025 प्रथम सेमेस्टर, मुख्य परीक्षा, डीएलएड प्रशिक्षण बैच 2024 प्रथम, द्वितीय सेमेस्टर, आंशिक/बैक और तृतीय सेमेस्टर मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया 18 नवंबर से प्रदेश के सभी जिलों में बनाए गए केंद्रों पर शुरू हो गई है। मूल्यांकन कार्य पांच दिसंबर तक पूर्ण करना है।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सभी केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य को पारदर्शी तरीके से करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीएलएड 2025 प्रथम सेमेस्टर, मुख्य परीक्षा, डीएलएड 2024 प्रथम सेमेस्टर बैंक/आंशिक परीक्षा एवं तृतीय सेमेस्टर मुख्य परीक्षा कमशः 21 से 26 सितंबर व 12 से 14 अक्टूबर तक कराई गई थी।

पीएनपी सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि मूल्यांकन के लिए उपलब्ध करायी गई उत्तर पुस्तिकाओं को खोले के लिए प्राचार्य डॉयट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। उनके समक्ष ही सभी पैकेट खेले जा रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पूर्व प्रत्येक कॉपियों पर उपलब्ध पृष्टों एवं अन्य विसगंति की जांच की जाएगी। यदि किसी उत्तर पुस्तिका में विसंगति है, एक अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं हैं तो उनका मूल्यांकन नहीं होगा। इसकी आख्या तत्काल परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी।

मूल्यांकन केंद्र पर भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष मूल्यांकन के बाद परीक्षाफल जारी करने पर यदि उत्तर पुस्तिका गायब होने की शिकायत मिलती है तो संबंधित केंद्र के प्राचार्य डॉयट/परीक्षा प्रभारी उत्तरदायी होंगे। मूल्यांकन की शुचिता व पारदर्शिता के लिए यह कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जा रहा है। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र के कोठार प्रभारी का दायित्व होगा कि प्रतिदिन कोठार खोलने व बंद करने की वीडियो रिकार्डिंग की जाए। कोठार से निकाले गये बंडलों को खोलकर उत्तर पुस्तिकाओं की गिनती करते हुए परीक्षकों को प्राप्त कराना होगा।

यह भी पढ़ें- UPSSSC लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा: त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन पर विरोध दर्ज करा कर अभ्यर्थी पहुंचे न्यायालय

यह भी पढ़ें- UP TGT : बीए बीएड और बीएससी बीएड के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका, अभ्यर्थियों को मिली राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।