विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के अधिवक्ताओं को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज, बार कौंसिल ने सीएम योगी की घोषणा का किया स्वागत

By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 12 Oct 2026 07:02 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की घोषणा का बार कौंसिल ऑफ ...और पढ़ें

यूपी बार कौंसिल।

यूपी बार कौंसिल।

HighLights

  1. बार कौंसिल ऑफ उप्र शासन को जल्द सौंपेगा योजना

  2. आशा जताई कि योजना अतिशीघ्र लागू कर दी जाएगी

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा का बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने स्वागत किया है। कौंसिल की सामान्य बैठक में सदस्यों ने सरकार को बधाई दी।

सदन ने मुख्यमंत्री के अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को धन्यवाद प्रेषित करते हुए आशा जताई है कि यह योजना अतिशीघ्र लागू कर दी जाएगी। कौंसिल ने कहा है कि मुख्यमंत्री की मंशा को अमली जामा पहनाने के लिए योजना बनाकर शीघ्र ही शासन से संपर्क साधा जाएगा।

कौंसिल के सचिव आरके शुक्ल की विज्ञप्ति के अनुसार अब तक अधिवक्ताओं के लिए गंभीर बीमारियों और असाध्य रोगों में इलाज करवा पाना कई बार संभव नहीं हो पाता था। कौंसिल सीमित संसाधनों से प्रत्येक वर्ष चिकित्सीय सहायता के लिए अपनी क्षमता अनुसार प्रायः 10 करोड़ रुपये वार्षिक अनुदान देती थी, जो करीब पांच लाख अधिवक्ताओं के लिए ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ के समान था।

सामान्य बैठक में अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ के अलावा सदस्यों में इमरान माबूद खान, पांचू राम मौर्य, अजय कुमार शुक्ल, जानकी शरण पाण्डेय, अखिलेश कुमार अवस्थी, श्रीश कुमार मेहरोत्रा, जय नारायण पाण्डेय, प्रशान्त सिंह अटल, परेश मिश्र की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें- Indian Railways : दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, नई दिल्ली से चलेंगी 10 डुप्लीकेट जनरल ट्रेनें

यह भी पढ़ें- CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने से पहले छात्रनेता हिरासत में, प्रयागराज पुलिस की कार्रवाई