CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने से पहले छात्रनेता हिरासत में, प्रयागराज पुलिस की कार्रवाई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रयागराज में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे कई छात्र ...और पढ़ें

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे छात्र प्रयागराज पुलिस हिरासत में। सौ. छात्र
HighLights
पुलिस-SOG ने छात्रावासों व छात्रों के कमरों में पहुंचकर कार्रवाई की
बैंक रोड से आजाद प्रतिमा तक पैदल मार्च निकालने की थी तैयारी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रयागराज में पैदल मार्च निकालने की तैयारी कर रहे कई छात्र नेताओं और छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सोमवार को प्रस्तावित मार्च से पहले पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने छात्रावासों और छात्रों के कमरों में पहुंचकर कार्रवाई की। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई छात्र नेताओं और छात्रों को हिरासत में लिया है।
हिरासत में लेकर छात्रों को पुलिस लाइन भेजा गया
समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों की योजना बैंक रोड से आजाद प्रतिमा तक पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाने की थी। हालांकि, मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक रोड पर मौजूद छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया।
छात्र नेताओं ने आंदोलन जारी रखने की कही बात
छात्रनेता राहुल पटेल, अनुराग यादव और प्रियांशु को छात्रावास से हिरासत में लिया गया। छात्रनेता अनुराग यादव ने बताया कि छात्र नेताओं को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। छात्रनेता हरेंद्र यादव और अनुराग यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने की बात कही।
इनकी हुई गिरफ्तारी
छात्र नेताओं का कहना है कि अखिलेश गुप्ता गुड्डू, राघवेंद्र यादव, आशुतोष यादव गुड्डू, विजयकांत यादव, गौरव गोंड, हिमांशु पटेल, गौरव, रोशन, मनदीप, दीपांशु और राकेश समेत काफी छात्रों को हिरासत में लिया गया।
यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, घर बैठे मोबाइल पर दर्ज कराएं शिकायत, समस्या का झटपट होगा समाधान
यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगा कार्गो टर्मिनल: किसानों और कारोबारियों को लाभ, मिलेगा बड़ा बाजार
