विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Railways : दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, नई दिल्ली से चलेंगी 10 डुप्लीकेट जनरल ट्रेनें

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 12 Oct 2026 05:04 PM (IST)

भारतीय रेलवे दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से 10 डुप्लीकेट जनरल ट्रेनें चलाएगा। ये ...और पढ़ें

दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे डुप्लीकेट अनारक्षित ट्रेन चलाएगा।

दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे डुप्लीकेट अनारक्षित ट्रेन चलाएगा।

HighLights

  1. बिना आरक्षण यात्री साधारण टिकट पर कर सकेंगे यात्रा

  2. त्योहार से पहले यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए पहल

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दिवाली और छठ पर बिहार, झारखंड, पूर्वांचल व प्रयागराज की ओर आने वाले यात्रियों के लिए आठ सबसे व्यस्त नियमित ट्रेनों के रूट पर 10 अनारक्षित (जनरल) क्लोन ट्रेनें चलेंगी। इसका प्रस्ताव परिचालन विभाग दिल्ली को भेजा गया है।

नियमित ट्रेन के रवाना होने से कुछ समय पहले या बाद में उसी रूट पर जनरल ट्रेन चलेंगी। इससे मुख्य ट्रेन पर दबाव घटेगा और जिन्हें जगह नहीं मिली, वे साधारण टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। प्रयागराज व वाराणसी के लिए-प्रयागराज एक्सप्रेस (12418) के 25 मिनट बाद और शिवगंगा एक्सप्रेस (12560) के 30 मिनट बाद क्लोन ट्रेन चलेगी। यह सुविधा चार, पांच और छह नवंबर को मिलेगी।

पटना व दरभंगा के लिए- संपूर्ण क्रांति और बिहार संपर्क क्रांति से सवा घंटे पहले और बाद में राहत ट्रेनें एक से 15 नवंबर तक चलेंगी। लखनऊ, गया व मानसी के लिए लखनऊ मेल के 30 मिनट बाद (चार से 15 नवंबर तक प्रतिदिन), जबकि महाबोधि और वैशाली एक्सप्रेस के रूट पर भी ट्रेनें प्रस्तावित हैं। आनंद विहार से भागलपुर (विक्रमशिला रूट) और मुजफ्फरपुर (सप्तक्रांति रूट) के लिए भी तीन से 14 नवंबर तक अनारक्षित ट्रेन की मांग रखी गई है।

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि परिचालन विभाग और रैक उपलब्धता की हरी झंडी मिलते ही इनके आधिकारिक नंबर व समय-सारणी जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, घर बैठे मोबाइल पर दर्ज कराएं शिकायत, समस्या का झटपट होगा समाधान

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगा कार्गो टर्मिनल: किसानों और कारोबारियों को लाभ, मिलेगा बड़ा बाजार