विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में 11508 शिक्षक भर्ती पदों को लेकर सभी की निगाहें कोर्ट पर, इलाहाबाद HC की लखनऊ खंडपीठ में 30 नवंबर को सुनवाई

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 29 Nov 2026 08:12 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की 11,508 सहायक अध्यापक भर्ती को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी गई है। याचिका पर 30 नवंबर को सुनवाई होगी।

UPESSC की सहायक अध्यापक (प्राथमिक नगरीय क्षेत्र) भर्ती विज्ञापन को कोर्ट में चुनौती दी गई है।

UPESSC की सहायक अध्यापक (प्राथमिक नगरीय क्षेत्र) भर्ती विज्ञापन को कोर्ट में चुनौती दी गई है। 

HighLights

  1. उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की सहायक अध्यापक भर्ती विज्ञापन को दी गई है चुनौती

  2. नियमावली पालन और टीईटी 2026 के संशोधित परिणाम का मामला उठने की उम्मीद

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी 11,508 सहायक अध्यापक (प्राथमिक नगरीय क्षेत्र) भर्ती विज्ञापन संख्या 05/2026 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी गई है। याचिका विश्वजीत यादव (विशु यादव) की ओर से दाखिल की गई है। इस मामले में सोमवार 30 नवंबर 2026 को सुनवाई होनी है।

याचिका में मुख्य रूप से भर्ती प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली, 1981 का पूर्ण रूप से पालन न किए जाने का मुद्दा उठाया गया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया निर्धारित सेवा नियमावली और लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार हो। विज्ञापन में निर्धारित प्रक्रिया और सेवा नियमावली के बीच अंतर को लेकर न्यायालय का ध्यान आकर्षित किया गया है।

टीईटी के संशोधित परिणाम से प्रभावित अभ्यर्थियों को भी भर्ती में शामिल होने का अवसर देने की मांग की गई है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 17 नवंबर 2026 को टीईटी 2026 के विवादित प्रश्न संख्या 36 और 37 पर अतिरिक्त अंक देने तथा 17 दिसंबर 2026 तक संशोधित परिणाम जारी करने का आदेश दिया है।

याचिका में कहा गया है कि संशोधित परिणाम आने के बाद पात्र होने वाले अभ्यर्थियों को भी 11,508 शिक्षक भर्ती में आवेदन करने और लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए। याचिका कर्ताओं का यह भी कहना है कि मामले का निस्तारण होने तक तीन और चार दिसंबर 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा तथा भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाई जाए।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने छात्रावास आवंटन की तीसरी सूची जारी की, स्नातक के 185 विद्यार्थियों को मिला आवास

यह भी पढ़ें- 1871 में प्रयागराज माघ मेला पर कितनी धनराशि हुई खर्च? अंग्रेजी शासन काल में मात्र 5184 रुपये लागत व तीन गुना हुई थी कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।