विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने छात्रावास आवंटन की तीसरी सूची जारी की, स्नातक के 185 विद्यार्थियों को मिला आवास

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 29 Nov 2026 07:50 PM (GMT+05:30)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक छात्रों के लिए छात्रावास आवंटन की तीसरी सूची जारी की है, 185 विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रावासों में रहने की जगह मिली है। विद्यार्थियों को 3 दिसंबर तक आवंटित छात्रावास में प्रवेश लेना होगा।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने छात्रावास आवंटन की तीसरी सूची जारी है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने छात्रावास आवंटन की तीसरी सूची जारी है।

HighLights

  1. पीसीबी में सबसे अधिक 57 विद्यार्थियों को मिला कमरा

  2. विश्वविद्यालय के छह छात्रावासों में छात्रों का आवंटन हुआ

  3. आवंटित छात्रावास में तीन दिसंबर तक प्रवेश लेना होगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास आवंटन की तीसरी सूची जारी कर दी है। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय की ओर से जारी सूची में विभिन्न छात्रावासों के लिए चयनित 185 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। आवंटित छात्रावास में विद्यार्थियों को तीन दिसंबर तक प्रवेश लेना होगा।

किस हॉस्टल में कितने विद्यार्थियों का आवंटन?

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तीसरे चरण में उन विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटित किया गया है, जिन्हें पूर्व की सूचियों में जगह नहीं मिल सकी थी। तीसरी सूची के तहत हिंदू हास्टल में 36, एएन झा छात्रावास में 30, पीसी बनर्जी छात्रावास में 57, शताब्दी ब्वायज हास्टल में नौ, श्यामजी कृष्ण वर्मा छात्रावास में 27 और एसएसएल छात्रावास में 26 विद्यार्थियों को जगह मिली है। 

विद्यार्थी संबंधित छात्रावास वार्डन से करें संपर्क 

इन छह छात्रावासों में कुल 185 विद्यार्थियों को आवास आवंटित किया गया है। इनमें पीसी बनर्जी छात्रावास में सबसे अधिक 57 विद्यार्थियों का चयन हुआ। विश्वविद्यालय के अनुसार आवंटन सूची में अपना नाम और संबंधित छात्रावास का विवरण देखने के बाद निर्धारित समय के भीतर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर लें। इसके लिए उन्हें संबंधित छात्रावास के वार्डन से संपर्क करना होगा।

हॉस्टल की प्रतीक्षारत छात्रों को राहत

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रयागराज के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। ऐसे में उनके लिए छात्रावास में आवास मिलना बड़ी जरूरत होती है। तीसरी सूची जारी होने से उन विद्यार्थियों को राहत मिली है, जो पिछले आवंटन चरणों में जगह नहीं मिलने के कारण छात्रावास की प्रतीक्षा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- 1871 में प्रयागराज माघ मेला पर कितनी धनराशि हुई खर्च? अंग्रेजी शासन काल में मात्र 5184 रुपये लागत व तीन गुना हुई थी कमाई

यह भी पढ़ें- PM Awas Yojana : प्रयागराज में 1875 लाभार्थियों की जियो टैगिंग अटकी, 4 जोन में सबसे ज्यादा सुस्ती; आवास निर्माण में देरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।