विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Awas Yojana : प्रयागराज में 1875 लाभार्थियों की जियो टैगिंग अटकी, 4 जोन में सबसे ज्यादा सुस्ती; आवास निर्माण में देरी

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 29 Nov 2026 03:51 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में पीएम आवास योजना के तहत 1875 लाभार्थियों की जियो टैगिंग लंबित है, जिससे उन्हें आवास निर्माण की धनराशि मिलने में देरी हो रही है। पात्रों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

प्रगागराज में जियो टैगिंग पूरी नहीं होने से 1875 पात्रों को आवास की धनराशि मिलने में देरी हो सकती है।

प्रगागराज में जियो टैगिंग पूरी नहीं होने से 1875 पात्रों को आवास की धनराशि मिलने में देरी हो सकती है।

HighLights

  1. जोन पांच, छह, सात और आठ में 1692 लाभार्थियों का लंबित है सत्यापन 

  2. जियो टैगिंग पूरी न होने से पात्रों को आवास की धनराशि देर से मिल सकती है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। PM Awas Yojana गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) 2.0 नगर निगम की धीमी कार्यप्रणाली के कारण रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। योजना के तहत लाभार्थियों के चयन और उन्हें आवास निर्माण की धनराशि उपलब्ध कराने के लिए प्री-वेरिफिकेशन जियो टैगिंग जरूरी है, लेकिन नगर निगम के आठ जोन में 1875 लाभार्थियों की जियो टैगिंग अब तक लंबित है।

जोनों के आंकड़े 

इसमें सबसे खराब स्थिति चार जोन की है, जहां 1692 लाभार्थियों का सत्यापन होना बाकी है।
डूडा से मिले आंकड़ों के अनुसार, जोन पांच में सर्वाधिक 559 लाभार्थियों की जियो टैगिंग लंबित है। इसके बाद जोन आठ झू्ंसी में 536, जोन छह ट्रांसपोर्ट नगर में 324 और जोन सात फाफामऊ में 273 मामले अटके हैं। वहीं जोन दो मुट्ठीगंज में 78, जोन तीन कटरा में 40, जोन एक खुल्दाबाद में 36 और जोन चार अल्लापुर में 13 लाभार्थियों का सत्यापन नहीं हो सका है। 

लाभार्थियों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा 

इसके अतिरिक्त 16 मामले निवास के पते से संबंधित समस्या के कारण लंबित हैं। जोनल अधिकारियों की ओर से जियो टैगिंग में देरी का खामियाजा जरूरतमंद लाभार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। सत्यापन पूरा नहीं होने से पात्रता की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे आवास निर्माण के लिए निर्धारित समय पर धनराशि मिलने में भी देरी हो सकती है। मामले की शिकायत नगर आयुक्त से भी की जा चुकी है।

क्या बोलीं डूडा की परियोजना अधिकारी?

PM Awas Yojana डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने इस संबंध में बताया कि जियो टैगिंग समय से पूरी होने पर पात्र लाभार्थियों का चयन और उन्हें आवास निर्माण की धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज व आसपास कड़ाके की ठंड दिसंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी, रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचेगा

यह भी पढ़ें- UP अंडर-23 क्रिकेट टीम में प्रयागराज के कार्तिक यादव का चयन, ओडिशा के कटक में फिरकी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाएंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।