विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP अंडर-23 क्रिकेट टीम में प्रयागराज के कार्तिक यादव का चयन, ओडिशा के कटक में फिरकी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाएंगे

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 29 Nov 2026 12:51 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज के फाफामऊ निवासी कार्तिक यादव का उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वे 1 दिसंबर से ओडिशा के कटक में होने वाले मुकाबलों में स्पिन गेंदबाजी करेंगे। 

UP अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयनित प्रयागराज के कार्तिक यादव। सौजन्य: स्वयं

UP अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयनित प्रयागराज के कार्तिक यादव। सौजन्य: स्वयं

HighLights

  1. रणजी ट्राफी में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं

  2. फाफामऊ में शांतिपुरम के रहने वाले हैं कार्तिक, खुशी का माहौल

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहे संगम नगरी के कार्तिक यादव का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम में हुआ है। गंगापार में फाफामऊ स्थित शांतिपुरम के रहने वाले कार्तिक के चयन से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

एक दिसंबर से कटक में होगा मुकाबला 

अंडर-23 टीम में जगह बनाने के बाद अब कार्तिक एक दिसंबर से ओडिशा के कटक में होने वाले मुकाबले में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को छकाने वाले कार्तिक रणजी ट्राफी में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

गाजीपुर जिले के मूल निवासी हैं कार्तिक 

मूल रूप से गाजीपुर जिले के सादात के निवासी कार्तिक ने क्रिकेट का शुरुआती सफर प्रयागराज में एनआईएस कोच अमित पाल की देखरेख में शुरू किया था। फतेहपुर सरकारी क्रिकेट हॉस्टल के रजिस्टर्ड खिलाड़ी कार्तिक वर्तमान में वह गाजियाबाद की टीएनएम क्रिकेट एकेडमी में रहकर अभ्यास कर रहे हैं। यहां कोच अजय शर्मा के मार्गदर्शन में वह लगातार अपने खेल को बेहतर बनाने में जुटे हैं।

पिता सुरेश सिंह यादव सीआरपीएफ में कार्यरत हैं

पिछले रणजी सीजन के साथ ही मौजूदा सीजन में भी उन्होंने रणजी मुकाबलों में हिस्सा लिया है। अब अंडर-23 टीम में चयन हुआ है। वह आईपीएल के ट्रायल में भी शामिल हैं। कार्तिक के पिता सुरेश सिंह यादव सीआरपीएफ में कार्यरत हैं, मां सरिता यादव गृहणी हैं। दो भाइयों में छोटे कार्तिक के बड़े भाई आदित्य यादव डॉक्टर हैं। अब कार्तिक की निगाहें कटक में होने वाले अंडर-23 मुकाबलों पर हैं।

यह भी पढ़ें- Indian Railways : ट्रेनों की बोगियां दिखेंगी चकाचक, साफ-सफाई बेहतर होगी; यात्रियों को स्लीपर कोच में मिलेगा लिक्विड साबुन

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : प्रयागराज के अरैल में बनेगा सबसे लंबा पांटून पुल, 900 मीटर लंबा पुल 380 पीपा पर टिकेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।