विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Magh Mela 2027 : प्रयागराज के अरैल में बनेगा सबसे लंबा पांटून पुल, 900 मीटर लंबा पुल 380 पीपा पर टिकेगा

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 28 Nov 2026 07:03 PM (IST)

Magh Mela 2027 प्रयागराज माघ मेला में अरैल और छतनाग के बीच 900 मीटर लंबे दो पीपा पुल बनाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा और मुख्य स्नान पर्वों पर भीड़ का दबाव कम करेंगे। 

Magh Mela 2027 आकर लेने लगा पीपा पुल.. शनिवार को संगम क्षेत्र के ओल्ड जीटी मार्ग में बन रहा पांटून पुल।  जागरण

Magh Mela 2027 आकर लेने लगा पीपा पुल.. शनिवार को संगम क्षेत्र के ओल्ड जीटी मार्ग में बन रहा पांटून पुल। जागरण

HighLights

  1. अरैल और छतनाग को जोड़ेगा पीपा पुल, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

  2. पहली बार लोक निर्माण विभाग अरैल की ओर बनाएगा दो पीपा पुल

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Magh Mela 2027 माघ मेला में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने और मुख्य स्नान पर्वों पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए इस बार अरैल और छतनाग के बीच दो पीपा पुल बनाए जाएंगे। माघ मेला में पहली बार लोक निर्माण विभाग की ओर से इन दोनों स्थानों को जोड़ने के लिए पीपा पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। दोनों पुलों की कुल लंबाई 900 मीटर से अधिक होगी।

करीब दो करोड़ रुपये होंगे खर्च 

इनके निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये के आसपास धनराशि खर्च होगी। दोनों पीपा पुलों के निर्माण में लगभग 360 से 380 पीपा लगाए जाने का अनुमान है। इन पुलों के बनने से यमुना पार से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम क्षेत्र तक पहुंचने में सहूलियत होगी। साथ ही गंगा और यमुना के दोनों छोर के बीच आवागमन के लिए अतिरिक्त रास्ता उपलब्ध होगा।

फाफामऊ की ओर नहीं बनेंगे पीपा पुल

Magh Mela 2027 फाफामऊ की ओर बनने वाले पीपा पुलों का निर्माण नहीं किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-चार (कुंभ मेला) के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पीपा पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक सप्ताह के भीतर अरैल और छतनाग की ओर निर्माण कार्य तेज कर दिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि 25 दिसंबर तक दोनों पुलों का निर्माण पूरा कर लिया जाए।

भगवा रंग के पीपे से बन रहा पुल

अरैल संगम क्षेत्र में पीपे के पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सभी पीपे भगवा रंग के लगाएं जाएंगे। शनिवार को घाट पर पीपा पहुंचने लगा है। घाट तक पीपा लादकर ट्रेलर पहुंचाने के चकर प्लेट बिछा कर अस्थाई सड़क भी बनाई गई है। सोमेश्वर घाट को छतनाग को जोड़ा जा रहा है। जबकि छतनाग से आने के लिए देवरख घाट को जोड़ा जा रहा है।

माघ मेला में पहली बार अरैल में पांटून पुल निर्माण

इस स्थान पर कुंभ और अर्ध कुंभ के दौरान पीपा पुल बनाया जाता था। इस बार माघ मेले में भारी भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए अरैल संगम क्षेत्र से श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए सुगम रास्ता तैयार किया जा रहा है। इस पुल को बनने से बैरहना क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने में काफी राहत मिलेगा। बिहार, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और महाराष्ट्र से आने वाली भीड़ को छिवकी रेलवे स्टेशन से सीधे इसी पुल के रास्ते मेला क्षेत्र में आसानी से प्रवेश मिल जाएगा। इससे बैरहना की तरफ भीड़ का दबाव कम हो जाएगा।

अस्थायी सड़क का निर्माण

पुल में पर लगने वाले पीपे को भगवा रंग से पोता गया है। शनिवार को घाट तक भारी वाहन पहुंचने के लिए चकर प्लेट बिछा कर अस्थायी सड़क का निर्माण किया गया। सोमेश्वर घाट पर भारी वहां पहुंचने के बाद उसे वहीं से घूमने के लिए गोलाकार सड़क बनाई गई है।शनिवार को करीब छह पीपा भगवा रंग का घाट पर पहुंच गया था। पीपा लड़े ट्रेलर को नए पल के नीचे से तटबंध मार्ग के रास्ते घाट तक पहुंचा जा रहा है सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा भूमि पूजन करने के बाद पीपे को बांधने का काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- माघ मेला 2027 में निर्बाध होगी पेयजल आपूर्ति, 260 किमी बिछेगी पाइप लाइन; 28 नलकूपों से की जाएगी सप्लाई

यह भी पढ़ें- माघ मेला में बहुभाषी-सदाचारी पुलिसकर्मी होंगे तैनात, प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की समस्या समझकर दूर करेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।