विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Railways : ट्रेनों की बोगियां दिखेंगी चकाचक, साफ-सफाई बेहतर होगी; यात्रियों को स्लीपर कोच में मिलेगा लिक्विड साबुन

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 28 Nov 2026 08:26 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की सफाई के लिए नई नीति लागू की है, जिससे प्रयागराज से गुजरने वाली 300 ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच चकाचक दिखेंगे। सफाई के लिए हाई-प्रेशर जेट, वैक्यूम मशीनें और ऐप आधारित निगरानी होगी।

प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों के पहुंचते ही सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होगी।

प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों के पहुंचते ही सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होगी।

HighLights

  1. सफाई के लिए हाई-प्रेशर जेट और वैक्यूम क्लीनिंग मशीनों का किया जाएगा इस्तेमाल

  2. ऐप और तस्वीरों के माध्यम से होगी सफाई व्यवस्था की निगरानी, यात्रियों को होगी सुविधा

  3. प्रयागराज से होकर गुजरने वाली 300 ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोचों की बेहतर सफाई होगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे की सभी बोगियां अब चकाचक नजर आएंगी। प्रयागराज पहुंचने पर सभी ट्रेनों में तत्काल सफाई व्यवस्था शुरू होगी। अनारक्षित समेत सभी कोचों की सफाई की जाएगी। स्लीपर कोच में लिक्विड साबुन यात्रियों के लिए रखा जाएगा। सफाई के लिए हाई-प्रेशर जेट और वैक्यूम क्लीनिंग मशीनों का उपयोग होगा। हालांकि, इसका उपयोग अभी कुछ ट्रेनों में किया जा रहा है, लेकिन सप्ताह भर बाद ही शत-प्रतिशत ट्रेनों में इसका इस्तेमाल होगा। सफाई व्यवस्था की निगरानी ऐप और तस्वीरों के जरिए की जाएगी।

प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों के कोचों की होगी सफाई

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की बोगियों और कोचों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पिछले दिनों नई नीति लागू की है। इसके तहत सभी कोचों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इस नई नीति के तहत प्रयागराज से होकर गुजरने वाली करीब 300 ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच चकाचक नजर आएंगे। इन ट्रेनों के माध्यम से प्रतिदिन करीब एक लाख लोग सफर करते हैं। बोगियों में सफाई व्यवस्था बेहतर होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया जाएगा। जंक्शन पर ट्रेन पहुंचते ही सभी कोचों में कर्मचारी दाखिल होंगे और पांच मिनट के भीतर उस कोच की सफाई करेंगे। यात्रियों की शिकायतों के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

वार रूम से होगी निगरानी

ट्रेन के टॉयलेट और कोच की सफाई की निगरानी एआई के माध्यम से होगी। तकनीक की मदद से निगरानी के लिए वार रूम से एआइ आधारित फोटो के आधार पर सफाई सुनिश्चित की जाएगी। सफाई कर्मियों को पहले और बाद की फोटो एप पर अपलोड करनी होगी, जो जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प्ड होगी। हर ट्रेन में छह सफाई कर्मी और दो सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। टायलेट और वाश बेसिन सुबह पांच से 10 बजे और शाम छह से 10 बजे के बीच हर दो घंटे में साफ किए जाएंगे। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर यहां पर तैनात कर्मचारी अतिरिक्त सफाई करेंगे।

नई नीति के तहत बोगियों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। जनरल से लेकर स्लीपर और एसी कोच हमेशा चकाचक नजर आएंगे। यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
- शिवम शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : प्रयागराज के अरैल में बनेगा सबसे लंबा पांटून पुल, 900 मीटर लंबा पुल 380 पीपा पर टिकेगा

यह भी पढ़ें- माघ मेला 2027 में निर्बाध होगी पेयजल आपूर्ति, 260 किमी बिछेगी पाइप लाइन; 28 नलकूपों से की जाएगी सप्लाई



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।