Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री मेघवाल का चुनाव में महिला आरक्षण पर बड़ा बयान, बोले- जनगणना के बाद लागू होगा 33% आरक्षण विधेयक

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 04:20 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का शुक्रवार को प्रयागराज आगमन हुआ। उन्होंने आर्य कन्या डिग्री कालेज के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। कहा कि जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों में नया बंधन अधिनियम लागू होगा जिसमें 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संविधान और चुनाव आयोग पर गलत आरोप लगा रहे हैं।

    Hero Image
    केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री व केंद्रीय संस्कृति कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का प्रयागराज आगमन हुआ। जागरण

    प्रयागराज। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री व केंद्रीय संस्कृति कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को आर्य कन्या डिग्री कालेज में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना के बाद होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में नई बंधन अधिनियम लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत महिलाओं की सीटें आरक्षित रहेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छात्राओं को असफलता से डरने के बजाय लड़ने की सीख दी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा - राहुल गांधी संविधान और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं और दुष्प्रचार कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने उनके हर सवाल का जवाब दे दिया और बिहार चुनाव में अब जनता उनको जवाब देगी।

    मेघवाल ने कहा कि एनडीए सरकार ने संविधान में जो भी संशोधन किए हैं वह जनहित से जुड़े हैं। संविधान को खतरे में बताने वाले आपातकाल को याद कर लें। खासतौर पर इंदिरा गांधी जिन्होंने अपने को बचाने के लिए पहले आपातकाल लगाया और फिर संविधान में कई संशोधन भी किए।

    आर्य कन्या के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री व केंद्रीय संस्कृति कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शुक्रवार शाम चार बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल होंगे।