विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का हिस्सा गिरा, मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 08 Oct 2026 03:18 PM (IST)

प्रयागराज के खुल्दाबाद में नगर निगम के निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो ...और पढ़ें

प्रयागराज के खुल्दाबाद में नगर निगम का निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का गिरा हिस्सा। जागरण

प्रयागराज के खुल्दाबाद में नगर निगम का निर्माणाधीन जोनल कार्यालय का गिरा हिस्सा। जागरण

HighLights

  1. घटनास्थल पर अफरा-तफरी रही, मलबा हटाकर दबे व्यक्ति को बाहर निकाला गया

  2. खसरा बनवाने के लिए जोनल कार्यालय गया था खुर्शीद, हादसे की जद में आ गया

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में खुल्दाबाद स्थित नगर निगम कके जोनल कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का हिस्सा गुरुवार दोपहर अचानक भरभराकर गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

मलबे में दबकर जिस व्यक्ति की जान गई, उसकी पहचान जेके आशियाना निवासी खुर्शीद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुर्शीद खसरा बनवाने के लिए जोनल कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन हिस्से का मलबा उनके ऊपर गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर खुर्शीद को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की सड़कों पर उतरे सपाई, पैदल मार्च निकाल कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर दही-जलेबी के कायल थे, तीर्थराज प्रयाग से आत्मीय जुड़ाव रहा, यहां कई फिल्मों में अभिनय किया