विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज की सड़कों पर उतरे सपाई, पैदल मार्च निकाल कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 08 Oct 2026 01:07 PM (IST)

समाजवादी पार्टी ने 'वोट बचाओ देश बचाओ' अभियान के तहत प्रयागराज में पैदल मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ...और पढ़ें

प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। जागरण

प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। जागरण

HighLights

  1. 'वोट बचाओ देश बचाओ' के तहत पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

  2. भाजपा पर मुख्य चुनाव आयुक्त से मिल लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। 'वोट बचाओ देश बचाओ' के तहत समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को जॉर्ज टाउन स्थित जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकाला। भरद्वाज चौराहे पर पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। ऐसे में लोकतंत्र को बचाना का दायित्व है। जिला अध्यक्ष अनिल यादव, विधायक विजमा यादव, रविंद्र यादव, सचिन यादव, बब्बन दुबे, मंजू यादव, आरएन यादव , सचिन श्रीवास्तव, मोहम्मद शारिक, संतोष यादव, दान बहादुर मधुर, देवीलाल, तारिक सईद अज्जू आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें- विहिप का संकल्प: अशोक सिंहल शताब्दी वर्ष में काशी-मथुरा मुक्ति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण संकल्प आगे बढ़ाएंगे

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और सीट कटौती के विरोध में छात्र आंदोलित, पैदल मार्च निकाला व रास्ताजाम किया