विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मांगों को लेकर छात्रों का महाजुटान, University प्रशासन के घेराव की तैयारी

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 06 Oct 2026 12:57 PM (IST)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर नौवें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। आज छात्र अपनी मांगों ...और पढ़ें

HighLights

  1. छात्रों का नवें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा

  2. आठवें दिन एक और छात्र की तबीयत बिगड़ गई थी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आमरण अनशन मंगलवार नवें दिन भी जारी रहा। आज आंदोलन को तेज करते हुए छात्रों ने सुबह 11 बजे छात्रों का महाजुटान है। आयुष महात्मा के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्र एकत्र होकर विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव करेंगे। आंदोलनरत छात्रों ने मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है। वर्तमान में सच्चिदानंद यादव, दीपक और विवेक आमरण अनशन पर डटे हुए हैं।

उधर आठवें दिन सोमवार को आंदोलन के दौरान आमरण अनशन पर बैठे एक और छात्र हरिओम की तबीयत बिगड़ गई थी। हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं ले रहा है।

छात्रों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है। छात्र नेता आयुष महात्मा ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे छात्रों का स्वास्थ्य लगातार प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से मांगों की अनदेखी किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मतदाता बनने के लिए अब दौड़भाग नहीं करनी होगी, घर बैठे ऑनलाइन भरें फार्म; ऐसे कर सकते हैं आवेदन

यह भी पढ़ें- UP NMMS में एक लाख 174662 विद्यार्थियों ने किए आवेदन, सबसे अधिक दावेदारी अलीगढ़ से की गई