विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मतदाता बनने के लिए अब दौड़भाग नहीं करनी होगी, घर बैठे ऑनलाइन भरें फार्म; ऐसे कर सकते हैं आवेदन

By Surya Prakash Tiwari Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 06 Oct 2026 11:30 AM (IST)

विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। नागरिक ...और पढ़ें

घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके मतदाता सूची में नाम शामिल कर सकते हैं।

घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके मतदाता सूची में नाम शामिल कर सकते हैं।

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में एप के माध्यम से भी आवेदन का दिया गया है विकल्प

  2. निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in व ECINET एप से ऑनलाइन फार्म-6 भर सकेंगे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाता सूची को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। मताधिकार के प्रयोग के अधिकार से कोई वंचित न रहे, इसलिए घर बैठे आवेदन की सुविधा दी गई है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के साथ ऐप से भी आवेदन किए जा सकते हैं।

सभी मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होंगे 

प्रयागराज की उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने बताया कि लगातार मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। छूटे हुए मतदाता, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता और महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शत प्रतिशत शामिल करने हैं। इसके लिए महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण सहित अन्य विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह मतदाता सूची में नाम शामिल करा लें।

निर्वाचन आयोग के पोर्टल व एप से फार्म-6 भरें

उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वह फार्म-6 भरकर अपने बीएलओ के पास या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर दें। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in और ECINET ऐप के माध्यम से भी आनलाइन फार्म-6 भरा जा सकता है।

बढ़ गए 33 बूथ, आज जारी होगी मतदाता सूची

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन में कितने मतदाता हैं, यह मंगलवार को स्पष्ट हो जाएगा। देर शाम तक मतदाता सूची जारी होने की उम्मीद है। मतदेय स्थलों की संख्या भी बढ़ गई है। पहले 119 बूथ थे। इनमें से तमाम बूथ ऐसे थे, जिनमें मतदाताओं की संख्या 1400 से अधिक हो रही थी। ऐसे में 33 अतिरिक्त बूथ बनाए गए। अब 152 बूथों पर मतदान होगा।

स्नातक निर्वाचन का चुनाव 23 अक्टूबर को 

प्रयागराज में 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका फोन नंबर 0532-2990378 व 0532-2990379 है। एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने इस चुनाव संबंधित जानकारी के लिए लोग इस कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दिवाली और छठ पर दिल्ली-पटना रूट पर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी, NR ने रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- UP PCS Interview 2025 : धृतराष्ट्र का विदुर से यह पूछना कि युद्ध होगा या नहीं, नेता के रूप में उचित था?