विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Umesh Pal Murder Case: दिल्ली में मिली नफीस बिरयानी की लोकेशन, पुलिस की दो टीमें कर रही छापेमारी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Tue, 21 Nov 2023 08:41 AM (IST)

Umesh Pal Murder Case उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या के साजिश का आरोपित नफीस बिरयानी की ...और पढ़ें

दिल्ली में मिली नफीस बिरयानी की लोकेशन, पुलिस की दो टीमें कर रही छापेमारी
दिल्ली में मिली नफीस बिरयानी की लोकेशन, पुलिस की दो टीमें कर रही छापेमारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या के साजिश का आरोपित नफीस बिरयानी की लोकेशन दिल्ली में मिली है। सोमवार को पुलिस की एक टीम ने दिल्ली में छापेमारी की, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया।

इसके साथ ही गुलाबबाड़ी खुल्दाबाद निवासी नफीस की प्रापर्टी, बैंक एकाउंट, इनकम टैक्स रिटर्न और आय के दूसरे स्रोतों की जानकारी पुलिस खंगाल रही है। संपत्ति के बारे में राजस्व, नगर निगम, पीडीए से भी मदद ली जा रही है। पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बताया गया है कि दिल्ली स्थित एक फाइव स्टार होटल की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। उसमें नफीस के साथ एक महिला भी दिखाई दे रही है। इसी आधार पर माना गया है कि नफीस दिल्ली में छिपा हो सकता है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की दो टीम छापेमारी कर रही है।

यह भी कहा गया है कि हत्याकांड में साजिश के आरोपित 50 हजार रुपये के इनामी नफीस के रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों और सहयोगियों का भी पूरा ब्यौरा खंगाला जा रहा है। कई साल पहले जब रेस्टोरेंट एमजी मार्ग पर स्थित था और वहां आग लगी थी, तब माफिया अशरफ अपने कई गुर्गों के साथ मौके पर पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें: 28 नवंबर को सर्वे रिपोर्ट दाखिल करेगा ASI, कोर्ट ने दिया 10 और दिन का समय

डीसीपी सिटी दीपक भूकर का कहना है कि नफीस की लोकेशन दिल्ली में मिली है, जिसके बाद टीमें तलाश कर रही हैं।