विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के वांछित अभियुक्त की एक और वारदात, पिस्टल की बट से हमला कर युवक को घायल किया

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 02 Nov 2026 02:08 PM (IST)

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अतीक अहमद के रिश्तेदार खालिद जफर ने प्रयागराज में एक युवक रमीज पर पिस्टल की ...और पढ़ें

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित खालिद जफर व अन्य के खिलाफ युवक पर जानलेवा हमले में केस दर्ज हुआ है। जागरण आर्काइव

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित खालिद जफर व अन्य के खिलाफ युवक पर जानलेवा हमले में केस दर्ज हुआ है। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. अतीक अहमद के रिश्तेदार है अभियुक्त खालिद जफर ने साथियों संग प्रयागराज में फैलाया आतंक

  2. पीड़ित रमीज ने धूमनगंज थाने में कई आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस जांच जारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित चल रहे अतीक अहमद के रिश्तेदार का एक और कारनामा सामने आया है। अभियुक्त खालिद जफर ने अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक युवक की पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित रमीज ने धूमनगंज थाने में कसारी-मसारी निवासी खालिद जफर और इरफान हसन, डॉक्टर समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एक नवंबर को कसारी-मसारी में वारदात

दामूपुर निवासी रमीज अहमद का कहना है कि रविवार यानी एक नवंबर की दोपहर वह जरूरी काम से कसारी-मसारी गया था। आरोप लगाया कि इसी दौरान पहले से मौजूद खालिद जफर पुत्र माजिल उल्ला निवासी कसारी-मसारी तथा इरफान हसन पुत्र अज्ञात व खालीद जफर का करीबी, जिसे डॉक्टर कह कर संबोधित करते है व अन्य 4-5 अज्ञात लोग द्वारा गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगे।

खालिद के साथ अन्य लोगों ने मारपीट की

मारपीट का विरोध करने पर खालिद जफर ने अपनी पिस्टल की बट से कई बार वारकर रमीज अहमद को लहूलुहान कर दिया। उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी मारपीट की। स्थानीय लोगो ने बीचबचाव किया गया तो हमलवार ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।

खालिद जफर अतीक की बहन का दामाद है

रमीज अहमद का कहना है कि खालिद जफर माफिया अतीक अहमद की बहन का दामाद है, जबकि खालीद जफर का बहनोई इरफान हसन है। ये लोग अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करते है और जबरन रंगदारी मांगते हैं। इस संबंध में धूमनगंज पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही।

यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव 2026 की मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, प्रयागराज में छह कंप्यूटर ऑपरेटरों पर FIR

यह भी पढ़ें- प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर हादसा: टॉयर फटने से अनियंत्रित कार खड़े पिकअप वाहन से टकराई, सात लोग घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।