Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या आज पहुंच जाएगी 50 करोड़ के पार, बनेगा महारिकॉर्ड

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 11:01 AM (IST)

    शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धाुलओं का आगमन जारी है। लाखों श्रद्धालु संगम में आस्‍था की डुबकी लगा रहे हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है क‍ि महाकुंभ के समापन तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 करोड़ पार कर सकता है। गुरुवार की रात तक 85.46 लाख ने डुबकी लगाई जिसके बाद महाकुंभ में अब तक श्रद्धालुओं की संख्‍या 49.14 करोड़ पहुंच चुकी है।

    Hero Image
    श्रद्धालुओं की संख्‍या आज पहुंच जाएगी 50 करोड़ के पार।

    जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। पावन संगम तट पर आस्था हिलोर ले रही है। माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद भी श्रद्धालुओं में त्रिवेणी में डुबकी लगाकर अमृतपान की लालसा है। शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धाुलओं का आगमन जारी है। लाखों श्रद्धालु आस्‍था की डुबकी लगा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है क‍ि महाकुंभ के समापन तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 करोड़ पार कर सकता है। गुरुवार की रात तक 85.46 लाख ने डुबकी लगाई, जिसके बाद महाकुंभ में अब तक श्रद्धालुओं की संख्‍या 49.14 करोड़ पहुंच चुकी है। शुक्रवार तक यह आंकड़ा 50 करोड़ पार कर लेने की उम्मीद मेला प्रशासन की ओर से लगाया गया है।

    55 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

    वैसे तो महाकुंभ का समापन होने तक 55 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आने की संख्या फिलहाल अभी कम होने की उम्मीद नहीं है। माघी पूर्णिमा के दूसरे दिन गुरुवार को भी अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी। सुबह से ही स्नानार्थी पहुंचने लगे थे। सुबह आठ बजे तक 14.79 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे।

    देर रात श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा

    यह संख्या सुबह 10 बजे बढ़कर 27.30 लाख और दोपहर 12 बजे तक 44.76 लाख पहुंच गई थी। दोपहर दो बजे तक 60.43 लाख और शाम चार बजे 69.20 लाख व छह बजे तक 73.06 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। रात में आठ बजे यह संख्या 85.46 लाख हो गई। महाकुंभ में देर रात श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा।

    महाशिवरात्रि पर होगी अच्‍छी खासी भीड़

    अब भी तीर्थराज आने के लिए ट्रेनों से लेकर फ्लाइट में अगले तीन हफ्ते तक नो रूम है। वैसे भी अभी महाकुंभ के समापन में 13 दिन तथा एक स्नान पर्व महाशिवरात्रि शेष है। उम्मीद जताई जा रही है कि माघी पूर्णिमा स्नान के बाद भी श्रद्धालुओं के आने का क्रम बना रहेगा।

    त्रिजटा स्नान पर्व पर भी उमड़ेगी भीड़

    शुक्रवार को त्रिजटा स्नान पर्व पर भी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। लगभग एक करोड़ स्नानार्थियों के इस स्नान पर्व पर आने का अनुमान है। ऐसे में मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्‍यवस्‍था के पूरे इंतजाम क‍िए गए हैं। पुल‍िस प्रशासन मुस्‍तैद हैं। महाकुंभ को सकुशल संपन्‍न कराने की याेजना योगी सरकार और प्रशासन ने बनाई है।

    13 जनवरी से हुई थी महाकुंभ की शुरूआत

    आपको बता दें क‍ि महाकुंभ की शुरूआत 13 जनवरी से हुई थी। इसमें 45 करोड़ लोगों के आने की उम्‍मीद जताई गई थी। हालांकि‍ ये आंकड़ा इससे ऊपर जा चुका है। देश दुन‍िया के कोने-कोने से श्रद्धालु संगम स्‍नान करने पहुंच रहे हैं।

    य‍ह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद

    यह भी पढ़ें: आस्‍था के संगम पर बनेंगे ये चार महार‍िकॉर्ड, दुन‍िया को म‍िलेगा स्‍वच्‍छता और पर्यावरण संरक्षण का खास संदेश

    comedy show banner
    comedy show banner