विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TGT Recruitment 2022 : टीजीटी भर्ती में अंग्रेजी का चयन परिणाम घोषित, हिंदी का संशोधित रिजल्ट भी जारी

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 17 Oct 2026 01:30 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा 2022 के तहत अंग्रेजी विषय का चयन परिणाम और हिंदी ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

HighLights

  1. अभिलेख सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का चयन निरस्त

  2. आयोग की वेबसाइट पर कटऑफ व अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। TGT Recruitment 2022 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा 2022 के तहत अंग्रेजी विषय का चयन परिणाम तथा हिंदी विषय का संशोधित परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। दोनों विषयों की अंतिम उत्तरकुंजी और कटऑफ अंक भी आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित स्नातक के कुल 3,539 विज्ञापित पदों के सापेक्ष विज्ञापन के नियम-12 (अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अनुदेश) में दी गई व्यवस्था के तहत अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की गई थी। निर्धारित तिथि तथा आयोग द्वारा पुनः निर्धारित की गई अतिरिक्त तिथि के बाद भी जो अभ्यर्थी सत्यापन में उपस्थित नहीं हुए, उनका अभ्यर्थन/चयन निरस्त कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली 1998 के नियम 12(8) के प्राविधानों के तहत अंग्रेजी विषय का अंतिम चयन परिणाम, कटऑफ व अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। वहीं हिंदी विषय का संशोधित चयन परिणाम, संशोधित कटऑफ व अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। यह समस्त विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। चयन परिणाम उच्च न्यायालय में योजित विभिन्न याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम आदेशों के अधीन रहेगा।

TGT Recruitment 2022 आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अपने प्राप्तांकों का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। प्राप्तांक देखने की यह सुविधा मात्र एक सप्ताह तक ही मिलेगी। प्राप्तांक वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाने के कारण इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (आरटीआई) के तहत अलग से कोई सूचना नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP के बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ, 23 अक्टूबर तक बनेगी वरिष्ठता सूची

यह भी पढ़ें- RRB Technician Bharti : CBT की उत्तर कुंजी जारी, आरआरबी प्रयागराज में कुल 469 पदाें पर होगी भर्ती