SSC SI Bharti 2025 : पहली पॉली की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा निरस्त, अब दो दिसंबर को अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
SSC SI Bharti 2025 कर्मचारी चयन आयोग ने 26 नवंबर को हुई SSC SI भर्ती परीक्षा 2025 की पहली पाली रद्द कर दी है, क्योंकि प्रश्नपत्र में एक ही सवाल दोहराया गया था। अब यह परीक्षा 2 दिसंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी, नए प्रवेश पत्र जारी होंगे।

SSC SI Bharti 2025 पहली पॉली की 26 नवंबर को हुई एसआई भर्ती परीक्षा निरस्त हो गई है।
HighLights
प्रश्नपत्र में एक ही सवाल दोहराए जाने के कारण कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा निरस्त की
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लिए 26 नवंबर को हुई थी परीक्षा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। SSC SI Bharti 2025 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2026 के पेपर-वन की 26 नवंबर की पहली पाली की परीक्षा निरस्त कर दी है। प्रश्नपत्र में एक ही सवाल दोहराए जाने के कारण आयोग ने यह फैसला लिया है।
परीक्षा केंद्रों में बदलाव भी किया जा सकता है
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 26 नवंबर को पहली पॉली में परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा अब दो दिसंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों में बदलाव भी किया जा सकता है। संशोधित परीक्षा केंद्रों की जानकारी और नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा शनिवार से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
प्रवेशपत्र डाउनलोड करने की सलाह
SSC SI Bharti 2025 इस फैसले से केवल 26 नवंबर की पहली पॉली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। अन्य पॉलियों में आयोजित परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि के अनुसार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी है।