Special UP TET : गणित-बाल मनोविज्ञान के प्रश्नों में उल्झे गुरुजी, कठिन प्रश्नों पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसो. नाराज
Special UP TET उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा आयोजित की। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने परीक्षा में ...और पढ़ें

Special UP TET प्रयागराज में सीएवी इंटर कॉलेज से स्पेशल टीईटी परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। जागरण
HighLights
प्रदेश के 131 केंद्रों पर हुई स्पेशल टीईटी, प्रयागराज के 22 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को विशिष्ट शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न कराई
लखनऊ के बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज, स्टेशन रोड में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। Special UP TET उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को स्पेशल टीईटी (विशिष्ट शिक्षक पात्रता परीक्षा) आयोजित कराई। प्रदेशभर में इसके लिए 131 केंद्र बनाए गए। प्रयागराज में 22 केंद्रों पर यह परीक्षा हुई।
अंशकालीन शिक्षकों के लिए परीक्षा
सुचिता को देखते हुए परीक्षा केंद्र बने ऐसे सहायता प्राप्त विद्यालय जहां वित्तविहीन वर्गों में अंशकालिक शिक्षक कार्यरत हैं, उनके प्रधानाचार्यों/ केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया था कि अंशकालिक शिक्षकों को ड्यूटी के लिए न बुलाया जाए। परीक्षा देने आए शिक्षकों को गणित, पर्यावरण और बाल मनोविज्ञान संबंधी प्रश्नों ने परेशान किया।
ब्रेल मुख्य रूप से किस चीज का उपयोग करता है?
बाल विकास और शिक्षण विधि खंड में पूछा गया कि बच्चा गणित की समस्या को हल करने के लिए विभिन्न तरीके अपनाता है, वह किस रूप में कार्य कर रहा है। ब्रेल मुख्य रूप से किस चीज का उपयोग करता है, टीएलएम का पूर्ण रूप क्या है, पावलोव के प्रयोग में भोजन स्वाभाविक रूप से क्या उत्पन्न करता है। संज्ञान से क्या तात्पर्य है। मानसिक या संज्ञानात्क विकास क्या है। इसके अतिरिक्त बाल विकास का अर्थ, परामर्श योगदान, उतार चढ़ाव वाला अधिगम वक्र, सामाजि समावेश, अभिप्रेरण, विशेष से सामान्य सूत्र आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
अंग्रेजी के प्रश्न भी उम्मीद से कहीं हटकर आए
आगरा का बहुवचन, अधोगति का संधि विच्छेद, ध्वनि और वर्ण में अंतर, पवन का संधि विच्छेद, पंचवटी खंड काव्य के रचयिता, स्वर और व्यंजन में अंतर, नील शब्द में कौन सी मात्रा प्रयुक्त हुई, घोड़ा शब्द में कौन सी मात्राएं हैं। यह भी पूछा गया कि श्र वर्ण किन दो वर्णों से बना है। अंग्रेजी के प्रश्न भी उम्मीद से कहीं हटकर आए।
'शिक्षकों की योग्यता का आकलन होना चाहिए'
विभागीय टीईटी के प्रश्नों पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने नाराजगी जताई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा, विभागीय परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की योग्यता का आकलन होना चाहिए न कि उन्हें अनावश्यक मानसिक दबाव में डालना।
87.92 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी स्पेलश टीईटी
स्पेशल टीईटी की प्रथम पाली (कक्षा एक से पांच तक) में कुल 58353 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 50666 अर्थात 86.8% ने परीक्षा दी। दूसरी पाली (कक्षा छह से आठ तक) में कुल 48194 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 43015 अर्थात 89.25% उपस्थित हुए। दोनो पालियों को मिलाकर कुल 93681 अर्थात 87.92% ने परीक्षा दी। महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति 89.25% तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 89.28% रही।
प्रदेश के छह मंडलों में हुई स्पेशल टीईटी
आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों (प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ एवं आगरा) में यह परीक्षा प्रथम पाली प्रातः 9:30 बजे से 12:00 बजे तक, द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 05:00 बजे तक हुई। आयोग में स्थापित एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, सदस्यगण, सचिव, परीक्षा नियंत्रक व उपसचिव की उपस्थिति में परीक्षा केंद्रों पर लगे एआई कैमरों से निगरानी की गई।
लखनऊ में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया
आयोग की सूचना के अनुसार एआई आधारित साफ्टवेयर की मदद से परीक्षा के दौरान संदिग्धों की जांच के बाद मंडल मुख्यालय लखनऊ के केंद्र बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कालेज, स्टेशन रोड में एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। वह किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसे विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।