विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Special TET Answer Key : विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, आपत्ति दर्ज करने की तिथि घोषित

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 06 Nov 2026 04:46 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 12 नवंबर ...और पढ़ें

विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी कर दी है।

विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी कर दी है।

HighLights

  1. मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड

  2. 12 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, हर प्रश्न पर देने होंगे 100 रुपये

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। Special TET Answer Key उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। तीन नवंबर को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने प्रश्नपत्र के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी का मिलान कर सकेंगे। आयोग ने 5 नवंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तरकुंजी अपलोड कर दी है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया है।

वेबसाइट पर अभ्यर्थी ऐसे देखें उत्तरकुंजी 

आयोग के अनुसार अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर उपलब्ध सूचना के माध्यम से मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी देख सकते हैं। इसके लिए आयोग ने अलग से ऑनलाइन लिंक भी जारी किया है। अभ्यर्थियों को इस लिंक https://upessc.net/nov2026specialtetqc/Login.aspx⁠ पर जाकर अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर लागिन करना होगा। इसके बाद मास्टर सेट की उत्तरकुंजी के आधार पर अपने उत्तरों का मिलान किया जा सकेगा।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पांच नवंबर से शुरू है

आयोग ने उत्तरकुंजी में किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर असहमति होने पर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पांच नवंबर से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 12 नवंबर की रात 11:59 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का ही पालन करना होगा। ऑनलाइन लिंक के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

निर्धारित समय के बाद आपत्ति नहीं दर्ज होगी

Special TET Answer Key आपत्ति दर्ज करने से संबंधित दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयोग के अनुसार यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो संबंधित प्रमाणों के साथ ऑनलाइन आवेदन करें। निर्धारित समय के बाद आपत्ति दर्ज कराने का अवसर नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर PDA की 6 आवासीय योजनाओं में 25 लोगों ने फ्लैट की रजिस्ट्री कराई, 70 ने बुक किए

यह भी पढ़ें- Vidhan Sabha Chunav 2027 : प्रयागराज के 4887 बूथों पर पड़ेंगे वोट, अंतिम सूची जारी; कहां-कितने घटे मतदेय स्थल?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।