सपा प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा बोले- भाजपा संविधान बदलने की कोशिश कर रही, पीडीए की एकजुटता से असफल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा शनिवार को प्रयागराज में थे। यहां वह संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। बोले कि भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश में लगी है लेकिन पीडीए की एकजुटता से सफल नहीं हो पा रही है। कहा कि संविधान बचाने के लिए सभी को एकजट होना होगा।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संविधान बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश में लगी है, लेकिन पीडीए की एकजुटता के कारण वह सफल नहीं हो पा रही है। यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा ने कहीं।
सपा प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा शनिवार को शहर के कटरा मुहल्ले में स्थित राम वाटिका में आयोजित संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार से हर तबका परेशान है। महंगाई, अपराध पर कोई अंकुश नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। आज युवा नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
सपा प्रदेश महासचिव ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके लिए अभी से जुटना होगा। संचालन करते हुए महानगर महासचिव रविंद्र यादव ने कहा कि आज प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी उम्मीद से देख रही है।
महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, वरिष्ठ नेता बब्बन दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। आम आदमी के हित में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिससे लोगों को राहत मिल सके। शिक्षा और चिकित्सा इतनी महंगी हो चुकी है कि आम व्यक्ति न अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकता है और न ही परिवार के किसी व्यक्ति का सही से इलाज करा सकता है।
इस मौके पर पूर्व विधायक परवेज अहमद, संदीप यादव, संतोष यादव, योगेश यादव, मंजू यादव, शशांक त्रिपाठी, देवीलाल, ओपी पाल, महबूब उस्मानी, बच्चा यादव, राजेश गुप्ता आदि रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।