Prayagraj Flood : बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा कर सपा नेता पीड़ितों से मिले, बोले- प्रशासन ने नहीं की कोई व्यवस्था
प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में बाढ़ की स्थिति हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इस दौरान प्रभावि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले के बाढ़ पीड़ित इलाकों में सपा नेता दौरा कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुनने के बाद यथासंभव मदद कर राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न भी सपा नेता लगा रहे हैं।
इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, एमएलसी डा. मानसिंह यादव, विधायक विजमा यादव, दान बहादुर मधुर समेत पार्टी के अन्य नेताओं, पदाधिकारी व कार्यकर्ता टीम के साथ बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में पहुंचे। बदरा सोनौटी, शेरडीह, मुंशी का पूरा, बहादुरपुर कछार, घूरवा पैगंबरपुर, हेतापट्टी, लीलापुर, धोकरी, मलखानपुर आदि इलाकों में बाढ़ के हालात की जानकारी ली। साथ ही पीड़ितों से मिलकर समस्याओं को जाना।
सपा नेताओं ने कहा कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। बाढ़ के चलते बढ़ते संक्रमण से रोकथाम के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। जानवरों के चारे की व्यवस्था एवं उनकी संभावित संक्रामक बीमारी के टिके अभी तक नहीं लगे हैं। समस्याओं से जूझ रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात की। तत्काल राहत के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग भी की।
सपाइयों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिल सका है। बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में लापरवाही और सुस्ती बरती जा रही है। इस दौरान अमरनाथ मौर्य, सचिन श्रीवास्तव, आरएन यादव, रामसुमेर पाल, मंसूर आलम, राजकुमार पटेल, खिन्नीलाल पासी, नाटे चौधरी, रामअवध पाल, कुलदीप यादव, जगदीश यादव, सुनील पटेल आदि रहे।
उधर, महानगर महासचिव रविंद्र यादव, संदीप यादव ने छोटा बघाड़ा, सलोरी का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्हें ब्रेड व दूध का वितरण किया। आरोप लगाया कि प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। सपा नेता बब्बन दुबे, संतोष यादव, देवीलाल, ओपी पाल, बच्चा यादव, नदीम अली ने करेली के हड्डी गोदाम, गड्ढा कालोनी, जेके नगर आदि जगह का भ्रमण कर बाढ़ पीड़तों का हालचाल जाना और उन्हें खाद्य सामग्रियों का वितरण किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।