विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी

By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 13 Oct 2026 05:09 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मामले की सुनवाई हुई। अब अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी, जिसमें कुछ अर्जियों पर आदेश सुरक्षित रखा गया है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तिथि घोषित की है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तिथि घोषित की है।

HighLights

  1. मंगलवार को एकल कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई 

  2. वाद क्रमांक एक से सात तक में आई अर्जियां सुनीं गईं

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह विवाद की सुनवाई मंगलवार इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल कोर्ट में हुई। कोर्ट ने कुछ आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि कुछ पर आदेश सुरक्षित रख लिया गया है।

वाद क्रमांक एक से सात तक में आई अर्जियां सुनीं गईं। समयाभाव के कारण कुछ मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। अगली तारीख 20 नवंबर तय की गई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। अभी आर्डर अपलोड नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्ति के बाद गलत वेतन निर्धारण का हवाला देकर वसूली कानूनन अनुचित, इलाहाबाद HC का महत्वपूर्ण आदेश

यह भी पढ़ें- पॉक्सो एक्ट के अनुचित उपयोग पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जताई चिंता, विधि आयोग से कहा- संशोधन पर विचार करें