विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन मैनेजर समेत 3548 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी व आवेदन शुरू; RRB प्रयागराज में 265 पद

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 08 Oct 2026 07:10 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्नातक स्तरीय 3,548 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए आवेदन ...और पढ़ें

ट्रेन मैनेजर समेत 3548 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ट्रेन मैनेजर समेत 3548 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

HighLights

  1. स्नातक स्तरीय पदों पर छह नवंबर तक आवेदन होंगे

  2. क्लर्क, टाइपिस्ट, टिकट सुपरवाइजर पद भी शामिल

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आरआरबी ने नान-टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी ग्रेजुएट) के तहत विभिन्न स्नातक स्तरीय 3,548 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। आनलाइन आवेदन आठ अक्टूबर से शुरू हो गया है, जो छह नवंबर तक चलेगा। इसमें चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 127 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371 पद शामिल हैं।

इन पदों पर होगी भर्तियां

आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत कुल 265 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर के सर्वाधिक 196 पद, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 42 पद (एनसीआर में 36 और एनआर में छह) तथा सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 27 पद (एनसीआर में 20, बीएलडब्ल्यू में छह और एनआर में एक) शामिल हैं।

अभ्यर्थियों की आयु कितनी होनी चाहिए?

अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष (एक जनवरी 2027 के अनुसार) निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन कंप्यूटर आधारित दो चरणों की परीक्षा (सीबीटी-वन व सीबीटी-टू), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने इस बार एनटीपीसी स्नातक स्तर की भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के पदों के लिए चयन प्रक्रिया से कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) को समाप्त कर दिया गया है।

आवेदक यह भी जानें 

अब अभ्यर्थियों का चयन केवल दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-एक व सीबीटी-दाे, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की मेरिट के आधार पर होगा। हालांकि, ज्वाइनिंग के बाद चयनित कर्मियों की बुनियादी कंप्यूटर व टाइपिंग कार्यकुशलता की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Indian Railways : स्टेशन मास्टर भर्ती के बदले नियम, अब दो नहीं सिर्फ एक होगी लिखित परीक्षा; लाखों युवाओं को मिली सहूलियत

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में रेलवे क्रासिंग के बगल बिजली लाइनें भूमिगत होंगी, 2.71 करोड़ से सुरक्षित होंगे 12 इलाके