विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC Bharti : सीबीटी-2 परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी टॉइपिंग टेस्ट के लिए सफल

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 02 Nov 2026 02:32 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड, प्रयागराज ने एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा के स्कोर कार्ड और कट-ऑफ अंक जारी किए हैं। प्रयागराज से 244 ...और पढ़ें

RRB NTPC Bharti सीबीटी-2 परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी हो गया है।

RRB NTPC Bharti सीबीटी-2 परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी हो गया है।

HighLights

  1. 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा टाइपिंग टेस्ट

  2. परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप मिलेगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB NTPC Bharti रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), प्रयागराज ने नान-टेक्निकल पापुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी-पूर्व स्नातक) भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण यानी सीबीटी-2 का स्कोर कार्ड और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही अगले चरण के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) की तारीख भी तय कर दी गई है।

244 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चुने गए

आरआरबी प्रयागराज के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को आयोजित हुई दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-2) के आधार पर कुल 244 अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना व्यक्तिगत स्कोर कार्ड और प्रश्न पत्र देख सकते हैं। यह सुविधा 31 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है।

किस वर्ग का कितना रहा कट-ऑफ?

बोर्ड ने 100 अंकों के आधार पर श्रेणीवार कट-ऑफ अंक तय किए हैं।

- अनारक्षित (General) वर्ग: 87.53623
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 87.24638
- अनुसूचित जाति (SC): 83.18841
- भूतपूर्व सैनिक वर्ग: 65.50724

27 नवंबर को होगा टाइपिंग टेस्ट

सीबीटी-2 में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले अपना एग्जाम सिटी स्लिप (परीक्षा शहर की जानकारी) देख सकेंगे। वहीं, परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट से आधिकारिक ई-कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) डाउनलोड किया जा सकेगा।

कुल 3,058 पदों पर होनी है भर्ती

RRB NTPC Bharti इस भर्ती अभियान (अधिसूचना संख्या: सीईएन 07/2025) के तहत देशभर में कुल 3,058 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें विभिन्न पदों का विवरण इस प्रकार है।

- वाणिज्य सह टिकट लिपिक: 2,424 पद (सर्वाधिक)
- लेखा लिपिक सह टंकक: 394 पद
- कनिष्ठ लिपिक सह टंकक: 163 पद
- ट्रेन लिपिक: 77 पद

इन कुल पदों में से आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत 303 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

अंतिम चयन कैसे होगा?

RRB NTPC Bharti अभ्यर्थियों का अंतिम चयन सीबीटी-2 परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट से होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम और स्कोर कार्ड रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज होकर अब रोज चलेगी, यूपी-राजस्थान व गुजरात को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

यह भी पढ़ें- लाखों रेलकर्मी-पेंशनर्स राजधानी और शताब्दी व दुरंतो में उच्च श्रेणी यात्रा कर सकेंगे, सिर्फ किराया अंतर चुकाना होगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।