विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC Answer Key 2025 : एनटीपीसी सीबीटी-एक की उत्तरकुंजी जारी, इस तिथि तक अभ्यर्थी दर्ज कराएं आपत्तियां

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 28 Jun 2026 07:59 PM (IST)

RRB NTPC Answer Key 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने एनटीपीसी सीबीटी-एक की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी ...और पढ़ें

RRB NTPC Answer Key 2025 सीबीटी-एक की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी हो गई है।

RRB NTPC Answer Key 2025 सीबीटी-एक की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी हो गई है।

HighLights

  1. पांच जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां, प्रति प्रश्न देना होगा 50 रुपये शुल्क

  2. पांच मई से 20 जून तक आयोजित हुई थी परीक्षा, उत्तरकुंजी वेबसाइट पर

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB NTPC Answer Key 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी-पूर्व-स्नातक) के विभिन्न पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-एक) की उत्तरकुंजी और प्रश्नपत्र जारी कर दी है। इसके साथ बोर्ड ने उम्मीदवारों से प्रश्नों और उत्तरों के संबंध में आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आयोग की वेबसाइट पर उत्तरकुंजी उपलब्ध  

यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण पांच से नौ मई तक और दूसरा चरण 13 से 20 जून तक चला था। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rrbpryj.gov.in पर प्रश्नपत्र, प्रतिक्रियाएं और उत्तरकुंजी देख सकते हैं।

ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां 

यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न, उसके विकल्पों या उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौती दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने और ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने के लिए लिंक सक्रिय कर दी गई है। उम्मीदवार पांच जुलाई की रात 11:55 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

आपत्ति सही तो अभ्यर्थी को शुल्क वापस होगा

आरआरबी के अनुसार प्रति आपत्ति 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके साथ बैंक सेवा शुल्क अलग से देय होगा। यदि उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उनके द्वारा भुगतान किया गया शुल्क (बैंक शुल्क काटकर) उसी खाते में वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

एनटीपीसी-पूर्व स्नातक भर्ती में कुल 3058 पद हैं। इसमें ट्रेन लिपिक, कनिष्ठ लिपिक सह टंकक, लेखा लिपिक सह टंकक, वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक के पद पर भर्ती होगी। इसमें आरआरबी प्रयागराज के तहत 303 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें- UPPSC RO ARO Recruitment : आयोग को 428 पदों का मिला अधियाचन, अभ्यर्थियों में आरओ-एआरओ नई भर्ती की बढ़ी उम्मीद

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कई वर्ष बाद पटरी पर लौटेगा सत्र, जुलाई में शुरू होंगे यूजी-पीजी के दाखिले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।