विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC RO ARO Recruitment : आयोग को 428 पदों का मिला अधियाचन, अभ्यर्थियों में आरओ-एआरओ नई भर्ती की बढ़ी उम्मीद

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 28 Jun 2026 07:32 PM (IST)

UPPSC RO ARO Recruitment उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 428 ...और पढ़ें

UPPSC RO ARO Recruitment आयोग के पास 428 रिक्त पदों का प्रस्ताव मौजूद है।

UPPSC RO ARO Recruitment आयोग के पास 428 रिक्त पदों का प्रस्ताव मौजूद है।

HighLights

  1. आरओ/एआरओ का परिणाम जारी होने के बाद से नई भर्ती को लेकर बढ़ी अभ्यर्थियों की बेचैनी

  2. पीसीएस-2026 में मुख्यमंत्री फेलोशिप के विशेष प्रविधान लागू होने के बाद अब भर्ती की तैयारी

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC RO ARO Recruitment उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती का नया विज्ञापन अभी भी जारी नहीं हो सका है। आयोग को विभिन्न विभागों से कुल 428 पदों का अधियाचन प्राप्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। इससे प्रतियोगी छात्रों में बेचैनी बढ़ती जा रही है।

जल्द विज्ञापन जारी होने की उम्मीद 

UPPSC RO ARO Recruitment आयोग ने इस बार मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के शोधार्थियों के लिए विशेष प्रविधान भी पीसीएस-2026 में लागू किया था। इसे आरओ/एआरओ भर्ती में शामिल करते हुए जल्द विज्ञापन भी जारी होने की उम्मीद है।

आयोग के पास कुल 428 रिक्त पदों का प्रस्ताव 

उत्तर प्रदेश सचिवालय से समीक्षा अधिकारी के 92 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 267 पदों सहित कुल 359 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया है। इसके अलावा राजस्व परिषद से आरओ/एआरओ के 69 पदों का अधियाचन भी प्राप्त हो चुका है। इस प्रकार आयोग के पास फिलहाल कुल 428 रिक्त पदों का प्रस्ताव मौजूद है।

अभ्यर्थियों की निगाह नए भर्ती विज्ञापन पर टिकी

प्रतियोगी अभ्यर्थियों की निगाह अब नए भर्ती विज्ञापन पर टिकी हुई हैं। आरओ/एआरओ भर्ती प्रदेश की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल मानी जाती है। इसका अंदाजा वर्ष 2023 की भर्ती से लगाया जा सकता है, जब 419 पदों के लिए जारी विज्ञापन पर रिकार्ड 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह उस समय तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के इतिहास में किसी एक भर्ती के लिए प्राप्त सबसे अधिक आवेदन थे।

ज्ञापन भी दिया गया 

UPPSC RO ARO Recruitment आरओ/एआरओ-2023 परीक्षा का परिणाम इस वर्ष घोषित किया जा चुका है। अब लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों प्रतियोगी छात्र आयोग से जल्द विज्ञापन जारी होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं और इसको लेकर ज्ञापन भी दिया गया है।

आयु में छूट प्रदान करने का नियम

मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के तहत शोधार्थियों के लिए विशेष प्रविधानों के तहत फेलोशिप पूरी करने वाले शोधार्थियों को मुख्य परीक्षा में अतिरिक्त वेटेज के साथ अधिकतम तीन वर्ष तक की आयु छूट का लाभ दिया गया है। साथ एक वर्ष, दो वर्ष और तीन वर्ष या उससे अधिक अवधि पूरी करने वाले शोधार्थियों को अलग-अलग स्तर पर अंक और आयु में छूट प्रदान करने का नियम बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कई वर्ष बाद पटरी पर लौटेगा सत्र, जुलाई में शुरू होंगे यूजी-पीजी के दाखिले

यह भी पढ़ें- UP के बेसिक स्कूलों में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, बच्चों को पहनना होगा फुल पैंट और पूरी आस्तीन का शर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।