विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदे भारत ट्रेन में छूटा दिल्ली के कारोबारी के 9.97 लाख रुपये, RPF प्रयागराज ने जांच-पड़ताल के बाद लौटाया

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 02 Nov 2026 04:46 PM (IST)

वंदे भारत एक्सप्रेस में दिल्ली के कारोबारी राजेश बजाज अपना 9.97 लाख रुपये नकदी से भरा ब्रीफकेस भूल गए। आरपीएफ ...और पढ़ें

दिल्ली के रहने वाले व्यवसायी राजेश बजाज को वंदे भारत ट्रेन में छूटे रुपये वापस करते आरपीएफ रामबाग के प्रभारी इंस्पेक्टर डीएस यादव व टीम। सौ. आरपीएफ

दिल्ली के रहने वाले व्यवसायी राजेश बजाज को वंदे भारत ट्रेन में छूटे रुपये वापस करते आरपीएफ रामबाग के प्रभारी इंस्पेक्टर डीएस यादव व टीम। सौ. आरपीएफ

HighLights

  1. प्रयागराज जंक्शन पर उतरे थे दिल्ली के रहने वाले व्यवसायी राजेश बजाज

  2. बड़ी रकम मिलने के बाद रामबाग आरपीएफ ने कब्जे में लिया था ब्रीफकेस

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नई दिल्ली से प्रयागराज आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में 9.97 लाख की नकदी से भरा ब्रीफकेस भूलकर यात्री नीचे उतर गया। गनीमत रही कि ब्रीफकेस आरपीएफ को मिल गया। आयकर विभाग की गहन जांच और अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद सोमवार को रुपये यात्री को सौंप दिए।

प्रयागराज जंक्शन पर उतरे, रुपये से भरा ब्रीफकेस भूले

घटना 18 जुलाई 2026 की है। नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22436) के कोच ई-वन में पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर (51 जी ब्लाक) निवासी राजेश बजाज यात्रा कर रहे थे। प्रयागराज जंक्शन पर उतरते समय वह जल्दबाजी में रुपये से भरा अपना ब्रीफकेस भूल गए।

आरपीएफ रामबाग पोस्ट की टीम ने बरामद किया

प्रयागराज जंक्शन से वाराणसी के लिए ट्रेन रवाना हुई तो एस्कार्ट ड्यूटी में तैनात आरपीएफ रामबाग पोस्ट की टीम ने लावारिस ब्रीफकेस देखा। सुरक्षा के मद्देनजर जब उसे खोला गया तो उसमें नोटों की गड्डियां देख जवान हैरान रह गए। गिनने पर रकम 9.97 लाख रुपये निकली।
इधर यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन पर बैग छूटने की शिकायत दर्ज कराई।

आयकर विभाग ने जांच-पड़ताल की, तब मिले रुपये

रकम बड़ी होने के कारण आयकर विभाग ने यात्री को तलब कर रुपये के स्रोत और जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। सब कुछ वैध होने पर पूरी रकम राजेश बजाज को सौंप दी गई। भावुक हुए राजेश ने आरपीएफ जवानों की ईमानदारी व तत्परता की प्रशंसा की।

ट्रेन में लावारिस बैग मिलने पर तत्काल सुरक्षित कब्जे में लिया गया था। रकम बड़ी थी तो आयकर विभाग को बुलाया गया। विभाग से एनओसी मिलने और यात्री के सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पूरी नकदी सुरक्षित लौटाई गई। यात्रियों के सामान और सफर की सुरक्षा आरपीएफ की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
- डीएस यादव, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज रामबाग।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में करोड़ों की नोट बरामदगी के बाद अब मिला सोना? 45 घंटे तक चली राजेश के घर में खोदाई

यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव 2026 की मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, प्रयागराज में छह कंप्यूटर ऑपरेटरों पर FIR

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।