रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना: यूपी में 10 नवंबर तक प्रमाणपत्र सत्यापन, मेधावी छात्राओं को जल्द योजना का मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लाभ जल्द मिलेगा। 10 नवंबर तक लाभार्थियों के ...और पढ़ें

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लाभ उप्र की मेधावी छात्राओं को मिलेगा।
HighLights
प्रक्रिया पूरी कराने के लिए एनआईसी ने बनाया पोर्टल
संबंधित विभागों के मध्य बनाई जाएगी समन्वय समिति
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। प्रदेश के सभी जिलों में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लाभ जल्द मिलेगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एनआईसी ने पोर्टल https://uprlbscootyyojana.upsdc.gov.in/) तैयार कर लिया है। सभी राज्य/निजी विश्वविद्यालय योजना से लाभान्वित होने वाली छात्राओं का डाटा पोर्टल पर दर्ज कराते हुए आधार कार्ड का भी सत्यापन कर चुके हैं। अब जनपद के मुख्य विकास अधिकारी/अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा।
समन्वय समिति गठित होगी
स्कूटी वितरण कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संबंधित विभागों के मध्य समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। 10 नवंबर तक 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' के पोर्टल से लाभार्थी छात्राओं का निवास प्रमाणपत्र व आय प्रमाणपत्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से सत्यापित किए जाने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया को भी पोर्टल पर साझा कर दिया गया है।
प्रमाणपत्र का सत्यापन डीएम करेंगे
सभी जनपद में आवंटित लाभार्थी छात्राओं का निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग छात्राओं की दिव्यांगता का प्रमाणपत्र, शहीद परिवार की आश्रित छात्राओं के प्रमाणपत्रों तथा निराश्रित परिवार की छात्राओं के लिए मृत्यु प्रमाणपत्र का सत्यापन जिलाधिकारी को 10 नवंबर तक पूरा करना है।
मंडलायुक्त को जारी किया गया पत्र
अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष की ओर से सभी मंडलायुक्त को जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूटी आवंटन के संबंध में संपूर्ण कार्रवाई जिलाधिकारी की ओर से की जाएगी। जनपद को आवंटित लाभार्थी छात्राओं के सत्यापन के बाद सत्यापित डेटा डीएम लागिन के माध्यम से वेंडर के लागिन पर उपलब्ध कराया जाएगा। लाभार्थी छात्राओं को दी जाने वाली स्कूटी की पंजीकरण संख्या, इंजन संख्या तथा चेसिस संख्या अंकित की जाएगी।
स्कूटी का वितरण मंडल/जिला स्तर पर होगा
विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी से अपेक्षित होगा कि लाभार्थी छात्रा से स्कूटी की प्राप्ति रसीद को सत्यापित कर नोडल अधिकारी से प्रति हस्ताक्षरित कराकर अपनी लागिन से पोर्टल पर अपलोड किया जाए। स्कूटी का वितरण मंडल/जिला स्तर पर किया जाना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।