PET 2026 : कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के 48 केंद्रों पर हुई परीक्षा, जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
प्रयागराज में PET 2026 परीक्षा 48 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण ...और पढ़ें

प्रयागराज के सीएवी इंटर कॉलेज स्थित केंद्र से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 देकर निकलते अभ्यर्थी। जागरण
HighLights
डीएम ने परीक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, बिजली आपूर्ति की स्थिति देखी
नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने को जिला प्रशासन के पुख्ता इंतजाम
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। PET 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार को प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 48 केंद्र बनाए गए।
पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शुरू हैं और शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में हो रही निगरानी को देखा और संबंधित अधिकारियों से इसकी जानकारी ली। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से अभ्यर्थियों की उपस्थिति, परीक्षा संचालन और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद परीक्षा कक्षों में जाकर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश और विद्युत आपूर्ति की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कराने के निर्देश दिए।
PET 2026 उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा में तैनात कार्मिकों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए कहा गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।