विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के 509 केंद्रों पर 1.74 लाख छात्र-छात्राएं दे रहे छात्रवृत्ति परीक्षा, 75 जिलों के विद्यार्थी हैं शामिल

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 01 Nov 2026 01:37 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 509 केंद्रों पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा आयोजित की जा ...और पढ़ें

UP के सभी जिलों में रविवार को छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए।

UP के सभी जिलों में रविवार को छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए।

HighLights

  1. परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को नवीं से 12 तक पढ़ाई को हर माह 1000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी

  2. कौशांबी में सबसे अधिक आवेदक हैं, इसके बाद दूसरे स्थान पर प्रयागराज में 6,483 परीक्षार्थी शामिल 

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा रविवार को हो रही है। यह परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में कराई जा रही है। इसके लिए कुल 509 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 1,74,662 छात्र छात्राएं हैं। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को नौंवी से 12 तक की पढ़ाई के लिए हर महीने 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि कौशांबी जनपद में सबसे अधिक आवेदक हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर प्रयागराज में 6,483 परीक्षार्थी शामिल होंगे। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में उन्नाव जनपद के नौ में से छह परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को फिर से नए प्रवेशपत्र अपलोड करके परीक्षा केंद्र पर जाना पड़ा।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के अनुसार पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज मोती नगर का केंद्र विवेकानंद इंटर कालेज मोतीनगर कर दिया गया। इसी क्रम में पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज सिविल लाइंस का केंद्र बेनहर इंटर कालेज सिविल लाइंस, अटल बिहारी इंटर कालेज का केंद्र गुरुनानक इंटर कालेज में, डॉ. जी नाथ जी दयाल बालिका इंटर कालेज का केंद्र राधा कृष्ण वीएम इंटर कालेज, डीवीडीटी इंटर कालेज का केंद्र एसवीएम इंटर कालेज एबी नगर और श्याम कुमार सेठ बालिका इंटर कालेज सिविल लाइंस का केंद्र एसवीएम इंटर कालेज सिवल लाइंस बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- लाखों रेलकर्मी-पेंशनर्स राजधानी और शताब्दी व दुरंतो में उच्च श्रेणी यात्रा कर सकेंगे, सिर्फ किराया अंतर चुकाना होगा

यह भी पढ़ें- वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर: पहिए और पटरियां वही, बस भारत बदल गया ...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।