Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News : यमुना पर बनेगा रामसेतु, दिसंबर से शुरू होगा निर्माण, पैदल शिवालय पार्क पहुंच सकेंगे पर्यटक,

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 03:21 PM (IST)

    प्रयागराज में यमुना नदी पर जल्द ही रामसेतु का निर्माण किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बनाई गई है। रामसेतु की डिजाइन दो माह में तैयार कर ली जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर माह से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यमुना पर रामसेतु बनने से पर्यटक पैदल शिवालय पार्क जा सकेंगे।

    Hero Image
    प्रयागराज: यमुना नदी पर राम सेतु,बनने के बाद पर्यटकों को सुविधा होगी।

     जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना नदी पर रामसेतु को साकार रूप देने की कवायद तेज हो गई है। पुल निर्माण को लेकर नगर निगम और सेतु निगम के अधिकारियों ने संयुक्त सर्वे करके रिपोर्ट तैयार कर ली है। शासन के पास रिपोर्ट भेजने के दो माह के भीतर डिजाइन तैयार की जाएगी। डिजाइन की मंजूरी मिलने के बाद दिसंबर से पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम सेतु की चौड़ाई लगभग पांच मीटर होगी। इस सेतु से पैदल आने और जाने की सुविधा रहेगी। रामसेतु को निर्माण करने में लगभग चार वर्ष का समय लगेगा। रामसेतु का निर्माण यमुना बैंक रोड से शुरू होगा और शिवालय पार्क से चंद मीटर की दूर पर समाप्त होगा। इस पुल से लोग पैदल ही पार्क पहुंच जाएंगे। पुल की लंबाई 1200 मीटर रहेगी। पुल बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। यमुना पर राम सेतु बनाने के लिए महापौर गणेश केसरवानी से सेतु निगम को प्रस्ताव जनवरी में भेजा था।

    महाकुंभ के दौरान शिवालय पार्क इस समय आकर्षक का केंद्र बन चुका है। हर दिन हजारों लोग पार्क को देखने पहुंच रहे हैं। पर्यटन के साथ आस्था का भी केंद्र बने शिवालय पार्क में जाने के लिए पीपा पुल से लोग कम समय में तो पहुंच रहे हैं। लेकिन महाकुंभ के बाद पीपा पुल समाप्त कर दिए जाने पर संगम से शिवालय पार्क जाने वालों को लंबी दूरी तय करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों शिवालय पार्क कम समय में पहुंच जाएं इसके लिए यमुना पर 1200 मीटर भगवान राम के नाम से रामसेतु बनाने की योजना नगर निगम की ओर से की जा रही है।

    महापौर गणेश केसरवानी का कहना है कि यमुना तट से चंद कदम की दूरी पर शिवालय पार्क, त्रिवेणी पुष्प सहित अन्य धार्मिक स्थल हैं। ऐसे में पयर्टकों की राह इस क्षेत्र में आसान करने के लिए पुल का निर्माण कराने का विचार किया गया है। सेतु निगम और नगर निगम की टीम सर्वे कर ली है। दो माह में डिजाइन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सबकुछ सही रही तो दिसंबर तक निर्माण शुरू हो जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner