विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज: अचानक कहां से आए करोड़ों? 3 साल में 48 जमीनें खरीदने वाले राजेश यादव की खंगाली जा रही कुंडली

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:37 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 31 Oct 2026 08:50 AM (GMT+05:30)

प्रयागराज के राजेश यादव उर्फ बबलू ने तीन वर्षों में अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर 48 जमीनों ...और पढ़ें

नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में राजेश यादव के घर पर पहुंची आयकर विभाग की टीम। जागरण

नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में राजेश यादव के घर पर पहुंची आयकर विभाग की टीम। जागरण

HighLights

  1. राजेश यादव ने तीन साल में 48 जमीनें खरीदीं।

  2. सोरांव तहसील क्षेत्र में परिवार के नाम पर रजिस्ट्री।

  3. बाजार में 15 दुकानों का मार्केट भी बनवाया।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बरईपुर रामनगर निवासी राजेश यादव उर्फ बबलू ने कम समय में लंबी दूरी तय की। उसने खुद के साथ ही परिवार के कई सदस्यों के नाम सोरांव तहसील से जुड़े क्षेत्रों में जमीन की 48 रजिस्ट्री कराई। इसमें दो से पांच विस्वा की कई जमीनें शामिल हैं, जबकि सबसे बड़ी जमीन ढाई बीघा की है।

इसमें से तीन जमीनें एक करोड़ रुपये से अधिक की हैं। घर के पास बाजार में दो तल का 15 दुकानों का मार्केट भी उसने बनवाया है, जो निर्माणाधीन है। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्राली, पिकअप भी उसने खरीदी। डीजे बैंड भी बनवाया। यही नहीं, और भी जमीनें खरीदने के लिए उसकी कई लोगों से बातचीत चल रही थी।

राजेश यादव उर्फ बबलू ने वर्ष 2023 से जमीनों को खरीदना शुरू किया। पहले एक वर्ष में उसने चार अलग-अलग जगह जमीनें खरीदीं। यह भी दो से तीन विस्वा की थी। नवंबर 2024 से उसने जमीनों की खरीद को लेकर तेजी पकड़ी। एक के बाद एक जमीन खरीदता गया।

अपने और परिवार के कई सदस्यों के नाम से उसने 48 जमीनों की रजिस्ट्री करा डाली। इसमें कई जमीनें खुद की ग्राम सभा की थी। जबकि अन्य जमीनें दादनपुर, मुबारकपुर, मेंडारा, शांतिपुरम व फाफामऊ समेत अन्य जगहों पर हैं। बाजार में मार्केट बनवाने के लिए उसने करीब डेढ़ करोड़ की जमीन खरीदी और उस पर दो तल का मार्केट भी पांच माह में बनवा डाला। हालांकि, अभी इसमें कुछ काम शेष है।

इसी बीच उसने डीजे बैंड बनवाया। इसमें करीब पांच लाख रुपये खर्च किए। पिकअप खरीदने के साथ ही ट्रैक्टर ट्राली भी ली। राजेश द्वारा एक के बाद एक संपत्ति अर्जित किए जाने को लेकर गांव के लोगों भी यह सोचकर बेचैन हो उठे कि आखिर उसके पास कितने रुपये हैं, जिससे वह जमीनें खरीदते जा रहा है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 'महाकाल' ने खोला करोड़ों के नोटों का राज, भाई से पंगा पड़ा भारी


जो जमीन पसंद आई दोगुने दाम पर खरीदा
राजेश ने बाजार में जिस जमीन पर मार्केट बनवाया है, वह जमीन दोगुने दाम पर खरीदी है। उसकी कीमत एक करोड़ से कम थी, लेकिन जब उसे इसके बारे में पता चला तो उसने दोगुनी कीमत देकर वह जमीन ले ली। गांव के कुछ लोग बताते हैं कि राजेश को क्षेत्र में कहीं भी पता चल जाता था कि जमीन बिक रही है तो वह अधिक रुपये देकर जमीन अपने या परिवार के सदस्यों के नाम लिखवा लेता था।

यह भी पढ़ें- वाराणसी-प्रयागराज रूट पर आज से दौड़ेगी नई मेमू, यात्रियों को मिलेगी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।