वाराणसी-प्रयागराज रूट पर आज से दौड़ेगी नई मेमू, यात्रियों को मिलेगी राहत
पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी, राजातालाब और प्रयागराज रामबाग रूट पर 1 नवंबर से नई मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया ...और पढ़ें
-1793414090338_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी, राजातालाब और प्रयागराज रामबाग रूट पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए एक नवंबर से नई मेमू ट्रेनों के नियमित संचालन का विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। वाराणसी सिटी-राजातालाब के लिए चार जोड़ी मेमू ट्रेनें चलेंगी। वाराणसी सिटी से ये ट्रेनें सुबह 5.15 (65135), 7.45 (65137), 9.10 (65139) और शाम चार बजे (65141) रवाना होंगी।
वापसी में राजातालाब से ये क्रमश: सुबह 6.55, 10.50, दोपहर 13.00 और शाम 5.25 बजे वाराणसी सिटी के लिए चलेंगी। बनारस-प्रयागराज रामबाग (65123/65124) मेमू-बनारस से सुबह सात बजे चलकर माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड और झूसी होते हुए 9.50 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी में रामबाग से शाम छह बजे रवाना होकर रात 8.30 बजे बनारस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 65111/65112 अब बनारस के बजाय सीधे औंड़िहार से प्रयागराज रामबाग के बीच चलेगी। 65111 औंड़िहार से सुबह 4.15 बजे चलकर सारनाथ, वाराणसी, बनारस, माधोसिंह होते हुए 9.05 बजे रामबाग पहुंचेगी। वापसी में 65112 रामबाग से शाम 6.50 बजे चलकर रात 11.55 बजे औंड़िहार पहुंचेगी।