विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे के स्टेनोग्राफरों को उच्चतर वेतनमान का रास्ता साफ: बिना पदोन्नति 5 साल की सेवा पर ही मिलेगा 4200 का ग्रेड-पे

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 03 Nov 2026 06:26 PM (IST)

रेलवे ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' कर्मियों के लिए नान फंक्शनल सेलेक्शन ग्रेड (एनएफएसजी) लागू कर उच्चतर वेतनमान का रास्ता साफ ...और पढ़ें

रेलवे के स्टेनोग्राफरों को अब पांच साल की सेवा पर ही उच्च वेतनमान मिल जाएगा।

रेलवे के स्टेनोग्राफरों को अब पांच साल की सेवा पर ही उच्च वेतनमान मिल जाएगा।

HighLights

  1. आरबीएसएसएस कैडर के स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' कर्मियों के लिए एनएफएसजी लागू किया

  2. रेलवे के नए निर्णय से पदोन्नति के बिना भी समयबद्ध रूप से उच्चतर वेतनमान मिल सकेगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे ने आशुलिपिकों (स्टेनोग्राफर) को बड़ी राहत देते हुए उच्चतर वेतनमान का रास्ता साफ कर दिया है। रेलवे बोर्ड सेक्रेटेरिएट स्टेनोग्राफर्स सर्विस (आरबीएसएसएस) कैडर के स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' कर्मियों के लिए नान फंक्शनल सेलेक्शन ग्रेड (एनएफएसजी) लागू कर दिया। 

लंबी पदोन्नति प्रक्रिया का इंतजार करना पड़ता था

अब स्टेनोग्राफरों को सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल छह यानी 4200 रुपये ग्रेड पे का वित्तीय लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था नौ अक्टूबर 2026 से प्रभावी की गई है। पहले सीधी भर्ती से आने वाले आशुलिपिक 2400 रुपये ग्रेड पे (लेवल-चार) पर कार्य करते थे और 4200 ग्रेड पे पाने के लिए उन्हें लंबी पदोन्नति प्रक्रिया का इंतजार करना पड़ता था। नए निर्णय से पदोन्नति के बिना भी समयबद्ध रूप से उच्चतर वेतनमान मिल सकेगा।

किन्हें मिलेगा इसका लाभ?

यह लाभ 10 मार्च 2021 को अधिसूचित संशोधित भर्ती नियमों के बाद सेवा में आए उन आशुलिपिकों को मिलेगा, जिन्होंने पांच वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त सचिव टी. श्रीनिवास के अनुसार यह निर्णय लागू किया गया है, जिससे योग्य कर्मचारियों को निर्धारित नियमों के तहत समय पर एनएफएसजी का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2027 : यूपी बोर्ड ने परीक्षार्थियों को शैक्षिक विवरण में संशोधन का मौका दिया, समय सीमा घोषित

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा का दायरा सिमटा, 7 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा उड़ानों का संचालन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।